Skip to main content

MY NATION NEWS जो करते थे एलडीए में जांच मोटी रकम लेकर लगाते थे फर्जी निस्तारण अब उन पर आई आंच- सुधीर वर्मा

लखनऊ । जो एलडीए की जांच करते थे, अब उनकी बेनामी संपत्ति प्राधिकरण ही खोजेगा। करोड़ों की बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आंतरिक लेखा एवं संप्रेक्षा विभाग के पूर्व निदेशक भोला सिंह यादव घिर गए हैं। इस संबंध में विजीलेंस विभाग की ओर से लखनऊ विकास प्राधिकरण को पत्र लिख कर जानकारी मांगी गई है। पत्र में इस आरोप का उल्लेख है। भोला सिंह यादव सपा सरकार के समय आंतरिक लेखा एवं संप्रेक्षा निदेशालय में निदेशक रहे हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। इसके आधार पर उप्र सतर्कता अधिष्ठान ने जांच शुरू की। आरोप के आधार पर अधिष्ठान के एसपी कमलेश दीक्षित ने एलडीए उपाध्यक्ष प्रभु एन सिंह को पत्र लिख कर जानकारी मांगी हैं। इस पत्र में उल्लेख किया गया है कि पता चला है कि भोला सिंह यादव की पत्‍‌नी, उनके दो पुत्र राकेश कुमार और नागेश कुमार के नाम एलडीए में कई मकान, प्लॉट, दुकानें और यहां तक की फार्म हाउस तक हैं। इसलिए इनके नाम दर्ज जो भी संपत्तियां मिलें, उनकी रजिस्ट्री की सत्यापित प्रतियां भी दी जाएं। इसके अलावा भी अन्य जानकारियां मांगी गई हैं। एलडीए उपाध्यक्ष ने इस पत्र के साथ सभी संपत्ति अधिकारियों को पत्र जारी किये हैं। जिनके आधार पर वे जांच कर रहे हैं। एलडीए के आडिट में नाममात्र की पकड़ी जाती रहीं गड़बड़ियां।


 


Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...