Skip to main content

MY NATION NEWS सहारनपुर दंगा मामले में रासुका लगाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका सुरक्षित

इलाहाबाद। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सहारनपुर दंगा मामले में चंद्रशेखर उर्फ रावण को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत नजरबंद करने के सहारनपुर जिलाधिकारी के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला आज सुरक्षित रख लिया। चंद्रशेखर उर्फ रावण के खिलाफ आरोप है कि सहारनपुर दंगे के दौरान उसने हिंसा भड़काई जिससे शांति व्यवस्था भंग हुई। उसकी संलिप्तता को देखते हुए उस पर रासुका लगाया गया जोकि आमतौर पर इस तरह की घटनाओं में उपयोग किया जाता है। चंद्रशेखर उर्फ रावण द्वारा दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति डी.के. सिंह की पीठ ने याचिकाकर्ता और राज्य सरकार के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। उल्लेखनीय है कि 5 मई 2017 को लोगों का एक समूह सहारनपुर में महाराणा प्रताप जयंती में शामिल होने जा रहा था और कथित तौर पर दलित समुदाय से कुछ लोगों ने इस आयोजन का विरोध किया। इसके परिणाम स्वरूप हिंसा भड़क गई जिसमें सुमित नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के खिलाफ 9 मई, 2017 को सहारनपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में एक महापंचायत बुलाई गई। जब जिला प्रशासन ने महापंचायत करने की अनुमति देने से मना कर दिया तो भीम आर्मी के सदस्यों ने अपने समर्थकों के साथ सहारनपुर में रामनगर की सड़क जाम कर दी। पुलिस के हस्तक्षेप करने पर इन लोगों ने कथित तौर पर पथराव शुरू कर दिया। 
     यह भी आरोप है कि वे हिंसा में शामिल रहे और राम नगर पुलिस चौकी को आग लगा दी। हिंसा भड़काने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भीम आर्मी के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई। इसके बाद, 2 नवंबर, 2017 को सहारनपुर के जिलाधिकारी ने रासुका के तहत एक आदेश पारित करके चंद्रशेखर उर्फ रावण को नजरबंद कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...