Skip to main content

MY NATION NEWS डी०जी ०पी० साहब शायद यही वजह है कि बदमाश वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते है

(लखनऊ)राजधानी  की जानकीपुरम पुलिस शायद रात भर जागरण करती है इसीलिए दिन में ड्यूटी के दौरान रोजाना सोते हुए तस्वीरें सामने आ रही हैं। हमारी सरकार भले ही पुलिसिंग को हाईटेक बनाने, दुरुस्त करने के तमाम दावे कर लें। लेकिन यूपी पुलिस अपनी आदत से बाज नहीं आने वाली। इसका जीता जागता उदाहरण आज फिर जानकीपुरम थाना क्षेत्र में देखने को मिला। इस बार ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी पीके झा ही खर्राटे भरते नजर आये। गौरतलब है कि शनिवार को दो पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में खर्राटे मारते नजर आए थे। लेकिन इन लापरवाहों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। तस्वीरों में साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि थानेदार कितनी गहरी नींद में सो रहे हैं। ऐसे में अगर कोई बड़ी वारदात हो जाये या  हथियार उठाकर कोई भाग जाए तो पुलिस फिर सीसीटीवी फुटेज खंगालती रह जाएगी।जानकीपुरम थाना क्षेत्र में छठामील के निकट रोड पर थाने की गाड़ी में शनिवार को दो पुलिसकर्मी सोते हुए मिले थे। इनमें एक की नेम प्लेट पर जाहीर खान लिखा हुआ था। दूसरे का नाम पता नहीं चल पाया। तस्वीरों में पुलिसकर्मी गहरी नींद में दिखाई दे रहे हैं। नींद ऐसी है कि अगर कोई इनके हथियार उठा कर भाग जाए तो इनको पता भी नहीं लगेगा और बाद में यह बदमाशों की धूल ढूंढते रह जाएंगे।हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी कभी लंबी ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को सोने का मौका नहीं मिलता। हो सकता है इसलिए जरा सी छांव आउट ठंडी हवा मिलते ही इनको नींद आ गई। लेकिन जानकीपुरम क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चोरी, लूट, हत्या और डकैती की कई वारदातें हो चुकी हैं। शायद यही वजह है कि बदमाश वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं और पुलिस गहरी नींद में सोती रहती है।जी हां! आपको बताते चलें कि राजधानी लखनऊ में जहां एक तरफ जानकीपुरम क्षेत्र में क्राइम स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। पीड़ित थाने के चक्कर काट रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी जानकीपुरम प्रमोद कुमार झा (पीके-झा) सुबह ड्यूटी के दौरान सो रहे थे। अब देखने वाली बात होगी कि क्या इन लापरवाहों पर कोई कार्रवाई होगी।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...