Skip to main content

MY NATION NEWS राकापा के प्रदेश व्यापी “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ “ अभियान के तहत कानपूर में धरना प्रदर्शन

कानपुर 30 अप्रैल। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तरीय “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ “ अभियान के तहत आज आज कानपुर जिला इकाई ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मार्च निकाल कर बड़े पैमाने पर जनसमस्याओं और संविधान और लोकतंत्र बचाने को लेकर  प्रदर्शन किया । आज के मार्च का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने किया । प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने धरना प्रदर्शन के बाद एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया ।
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि केंद्र में और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सत्तारुण होते ही देश देश के संविधान और लोकतंत्र पर बड़े हमले हो रहे है । प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यपालिकाविधायिका और न्यायपालिका को अपनी मनमर्जी से हांकने मे लगी है । केंद्र सरकार अब संविधान की मनमानी व्याख्या करने और उसे बदलने में जुट गई है ।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने कहा कि हाल के दिनों की घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि मोदी सरकार के निशाने पर अब बाबा साहब का लिखा संविधान है के साथ साथ दलित-पिछड़े- और अल्पसंख्यक समाज के लोग है ।
डॉ. रमेश दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान में छेड़छाड़ करने के नियत से ही कभी सुप्रीम कोर्ट में दखलंदाजी करती है, जिसका मुखर विरोध वहां के वरिष्ठ जज खुलेआम प्रेस वार्ता करके करते है । उन्होंने आगे कहा कि एससी एसटी एक्ट पर सरकार की लचर पैरवी भी उसका उदाहरण है ।
डॉ. दीक्षित ने कहा कि मौजूदा निजाम संविधान , सुप्रीम कोर्ट सहित तमाम लोकतान्त्रिक संस्थाओं में लगातार छेड़छाड़ कर रही है ताकि लोकतंत्र को ख़तम किया जा सके। डॉ. दीक्षित ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी का संविधान और लोकतंत्र में कतई यकीन नहीं । संविधान ही लोकतंत्र ख़तम करने में उनके आड़े आता रहा है । इसलिए लोकतंत्र को धीरे धीरे छेड़छाड़ कर नष्ट करने की लगातार कोशिश हो रही है ।
उन्होंने आगे कहा कि सूबे में योगी सरकार के आते ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर  दलित-पिछड़े और अल्पसंख्यको संस्थागत हमले बढ़े है अनुसूचित जाति और जनजाति उत्पीड़न (उत्पीड़न से बचावकानून को कमजोर करने की कोशिश हो रहे है , २ अप्रैल में हुए भारत बंद को लेकर दलितों की हत्याएं और गिरफ्तारी फर्जी मुक़दमे कायम किये गए है और दलित नेता चन्द्रशेखर की तत्काल रासुका हटाये जाने की मांग भी की । प्रदेश में महिला उत्पीड़न खासतौर पर रेप और उसके बाद उनकी हत्या के मामलो में भी बढ़ोतरी हुयी है 
देश ही नहीं उत्तर प्रदेश के सभी लोकतांत्रिकप्रगतिशील और समतावादी लोग संविधान बचाने की मुहिम में जुट गए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में इस मुहिम की शुरुआत कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...