Skip to main content

MY NATION NEWS FI प्रबंधन पर धोखाधड़ी और लखनऊ पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप -

लखनऊ-जहाँ एक तरफ यूपी की राजधानी लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे के पास कैंट रोड
पर स्थित ऍफ़.आई. हॉस्पिटल प्रबंधन पर CMO को झूंठा शपथपत्र देकर धोखाधड़ी
से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से अस्पताल के पंजीकरण का नवीनीकरण करा
लेने का आरोप लग रहा है तो वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के कैसरबाग और वजीरगंज
थाने के थानाध्यक्ष के साथ-साथ कैसरबाग के क्षेत्राधिकारी और और एसपी शहर
पश्चिमी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होकर हॉस्पिटल प्रबंधन से मिलीभगत करके
हॉस्पिटल के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने जैसा गंभीर आरोप लग रहा है l FI
प्रबंधन और लखनऊ पुलिस पर यह गंभीर आरोप लखनऊ की तेजतर्रार एक्टिविस्ट
उर्वशी शर्मा ने लगाए हैं l

- FI प्रबंधन ने बिना अग्निशमन मानक पूरे किये ही झूंठ बोलकर CMO से  ले
लिया था NOC -
उर्वशी ने बताया कि उनकी हेल्पलाइन पर हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत मिलने पर
उन्होंने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर CMO लखनऊ और अग्निशमन विभाग
में 2 शिकायतें दीं थीं l उर्वशी बताती हैं कि लखनऊ के मुख्य अग्निशमन
अधिकारी ने दिनांक 28 फरवरी 18 की जांच रिपोर्ट के माध्यम से उन्हें
बताया  कि ऍफ़ आई हॉस्पिटल की बिल्डिंग में अग्निशमन विभाग के मानक पूरे
नहीं थे और लखनऊ के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपनी रिपोर्ट दिनांक 26
मार्च 18 के माध्यम से समाजसेविका उर्वशी को बताया कि ऍफ़ आई हॉस्पिटल के
प्रबंधन ने पंजीकरण नवीनीकरण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखकर
दिया था कि उनके अस्पताल की बिल्डिंग में अग्निशमन मानक पूरे थे  l
उर्वशी कहती हैं कि इस प्रकार इन दोनों रिपोर्टों से यह साफ हो गया था कि
 ऍफ़ आई हॉस्पिटल के प्रबंधन द्वारा झूंठे और फर्जी प्रपत्रों के आधार पर
सरकार के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी करके इस अस्पताल का पंजीकरण नवीनीकरण
मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में जालसाजी और फर्जीबाड़े से कराया
लिया गया गया था  l

-  FIR लिखने की जगह  लखनऊ पुलिस ने सीमा विवाद में उलझाया मामला  -
जब उर्वशी ने इस मामले में FI प्रबंधन के खिलाफ FIR लिखाने की तहरीर थाना
कैसरबाग को दी तो थानाध्यक्ष ने मामला थाना वजीरगंज का बताते हुए
कार्यवाही नहीं की और जब थाना वजीरगंज में तहरीर दी तो थानाध्यक्ष ने
मामला थाना कैसरबाग का बताते हुए कार्यवाही करने से मना कर दिया l

- CO, SP ने भी दिया बेतुका जबाब -
स्वभाव से जुझारू उर्वशी नहीं रुकीं और जब उन्होंने उच्चाधिकारियों से
लिखकर पूंछा कि आखिर इस मामले में कार्यवाही कौन सा थाना करेगा तो
क्षेत्राधिकारी कैसरबाग और पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिमी ने यह तो बताया कि
मामला थाना कैसरबाग का ही है लेकिन लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी की
दिनांक 28 फरवरी 18 की जांच रिपोर्ट और  लखनऊ के अपर मुख्य
चिकित्साधिकारी की  रिपोर्ट दिनांक 26 मार्च 18 को जानबूझकर अनदेखा कर
दिया है और इन साक्ष्यों का विधिक संज्ञान लेने के स्थान पर मामले को
टालने के लिए उर्वशी को पत्र लिखकर बताया है कि FI प्रबंधन द्वारा मानकों
के उल्लंघन करने के साक्ष्य देने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी l

- CO, SP ने अपने पत्र में ही लिख रखा है पंजीकरण के समय मानक पूरे नहीं
होने का साक्ष्य -
उर्वशी कहती हैं कि सीओ और एसपी ने अपने पत्रों में साफ-साफ लिखा है कि
अस्पताल प्रबंधन ने बीते 13 मार्च को जिलाधिकारी लखनऊ से अग्निशमन मानक
पूरे करने के लिए 3 माह का समय माँगा है जो इस बात का पुख्ता साक्ष्य है
कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा CMO लखनऊ से पंजीकरण नवीनीकरण करने के समय
अग्निशमन मानक पूरे नहीं थे और अस्पताल प्रबंधन ने झूंठा शपथपत्र देकर
धोखाधड़ी से पंजीकरण नवीनीकरण करा लिया था लेकिन संज्ञेय अपराध  अभिलेखों
पर ही सिद्ध होने पर भी FIR नहीं लिखी हैं l इस आधार पर उर्वशी ने लखनऊ
के कैसरबाग और वजीरगंज थाने के थानाध्यक्ष के साथ-साथ कैसरबाग के
क्षेत्राधिकारी और और एसपी शहर पश्चिमी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होकर
हॉस्पिटल प्रबंधन के आपराधिक कृत्यों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है
और मामले की शिकायत लखनऊ के आईजी पुलिस से करने की बात कही है l

अग्निशमन मानकों को पूरा किये बिना चलने वाले अस्पतालों को मरीजों की जान
के लिए बड़ा खतरा बताते हुए उर्वशी ने इस मामले में जनहित याचिका डालकर
पूरे प्रदेश के सभी डिफाल्टर अस्पतालों और नर्सिंग होम्स को सील करने की
मांग उठाने की बात भी कही है l

         विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे -9936693647 


Attachments area

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...