Skip to main content

तेज बारिश के साथ पीएम मोदी ने मनाया तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पे आम जनता के साथ रमाबाई मैदान में योगा किया पीएम मोदी ने करीब 45 मिनट तक योगाभ्यास किया इस दौरान पीएम ने 25 आसन किये पीएम मोदी के अलावा राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव मौर्या भी मौजूद रहे बुधवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई जिसके चलते सैकड़ों लोग आयोजन स्थल से वापस लौट गए लेकिन इसके बावजूद हजारों की संख्या में रमाबाई अंबेडकर मैदान पर लोग पहुंचे उनके हौसलों को बारिश नहीं झुका पाई लोगों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग शुरू कर दिया मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल और उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहे इसके मद्देनज़र वहां कड़ी सुरक्षा तैनात की गई
हालांकि रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से मैदान में कई जगह पानी भर गया है, जिसकी वजह से योग के लिए की गई सारी तैयारियां खराब हो गईं हैं। लेकिन लोग फिर भी उत्साह के साथ मैदान में मौजूद रहे।
*योग के फायदे*– तन को स्वस्थ और मन को तंदरुस्त बनाने के लिए योग को सबसे बेहतर माना गया है हालांकि योग दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून 2015 से की.
जिसके बाद से पूरी दुनिया 21 जून के दिन योग दिवस को ना सिर्फ एक पर्व के रुप में मनाती है बल्कि इसके प्रति लोगों को जागरुक भी करती है.
अब जब पूरी दुनिया ही योग दिवस मना रही है तो ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से योग शरीर को निरोगी और जीवन को कुदरती तरीके से समृद्ध बनाती है.
इतना ही नहीं ये कैसे लोगों को तन, मन और मस्तिष्क के बीच सेहत का संतुलन बनाने की कला सिखाती है।
योग की ये कला है सदियों पुरानी वैसे तन और मन के बीच सेहत का उत्तम तालमेल बनाने वाली ये कला आज की देन नहीं है बल्कि योग साधना की ये कला सदियों पुरानी है.
मान्यता है कि भगवान शिव से ही योग का जन्म हुआ है. जिस तरह से भगवान शिव का ना तो कोई प्रारंभ है और ना ही अंत, ठीक उसी तरह से योग का प्रारंभ भगवान शिव से ही हुआ है और उनकी तरह ही इसका कोई अंत नहीं है।
योग वो कला है जिसके जरिए शरीर, मन और दिमाग को पूरी तरह से ना सिर्फ तनाव मुक्त किया जा सकता है बल्कि ये आत्मा को शुद्ध करने का भी एक बेहतरीन जरिया है।
दुनिया भर के लोग योग के दीवाने हैं जब तन, मन और मस्तिष्क के बीच सेहत का बढ़िया तालमेल बैठ जाए तो इंसान का जीवन सुख और समृद्धि से भर जाता है।हालांकि योग भारत की देन है लेकिन इस कला ने दुनियाभर के लोगों को इस कदर प्रभावित किया कि 

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...