Skip to main content
*अवैध कब्जे खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए मा०मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए ‘एंटी भू माफिया टास्क फोर्स’ का जल्द से जल्द गठन करने के निर्देश दिए हैं। योगी ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जिन परिसंपत्तियों पर अवैध कब्जा किया गया है, उनकी महीने भर में पहचान कर कब्जा खाली कराने के लिए अभियान चलाया जाए।
उल्लेखनीय है कि मथुरा के जवाहरबाग में पिछले साल जून में अतिक्रमण हटाआे अभियान के दौरान दो पुलिस अधिकारियों सहित 29 लोगों की जान चली गई थी। रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में आजाद भारत विधिक वैचारिक क्रान्ति सत्याग्रही के सदस्यों का पुलिस बल से उस समय जबरदस्त हिंसक संघर्ष हुआ था, जब पुलिस अवैध कब्जा खाली कराने गई थी। संगठन ने जवाहरबाग में 270 एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया था। मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के प्रस्तुतिकरण के दौरान कहा कि राज्य की शासकीय जमीनों को अवैध कब्जादारों से मुक्त कराने के लिए एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन नियमानुसार यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एेसी शासकीय परिसम्पत्तियों को आगामी एक माह में चिन्हित कर अवैध कब्जादारों से मुक्त कराने हेतु अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि लावारिस शासकीय सम्पत्तियों को भी विभागवार चिन्हित करने हेतु अभियान चलाकर उन्हें जनोपयोगी बनाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाएं। योगी ने वित्त विभाग के देर रात तक चले प्रस्तुतिकरण के दौरान कहा कि स्थानीय नगर निकायों को जनोपयोगी कार्यों में स्वतंत्रता अवश्य दी जाए परन्तु फिजूलखर्ची कतई नहीं करने दी जाएगी। स्थानीय निकायों को आम जनता की बुनियादी सुविधाआें को बढ़ाने हेतु कारगर कदम उठाने होंगे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आम जनता को बुनियादी सुविधाआें के विस्तार हेतु कार्यों में तेजी लाने हेतु त्रिस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसके तहत जिला स्तर पर जिलाधिकारी एवं मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त तथा राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता मेें गठित समितियों द्वारा निरन्तर निगरानी सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाआें की भांति प्रदेश की समान योजनाएं होने पर उन्हें अलग से संचालित नहीं कराकर केन्द्र सरकार की योजना से ही संचालित कराया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाआें से लाभान्वित हो सकें।
रिपोर्टर- सुधीर वर्मा

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...