Skip to main content
भारतीय सैनिकों पर हमला बरदाश्त नहीं करेगा चतुर्थ स्तम्भ : लखनऊ मीडिया
सुकमा शहीदों की याद और भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिये पत्रकारों ने निकाला शांति और कैंडल मार्च
 अशोक सिंह
लखनऊ । शुक्रवार को राजधानी में एक अनोखा अन्दाज और रोष देखने में आया जब लखनऊ के मीडियाकर्मियों ने एक जुट हो कर भारतीय सैनिकों पर हो रहे हमलों का पुरजोर विरोध करते हुए सुकमा शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की । रोज दुनिया भर के प्रदर्शनों और मार्चों को कवर करने वाले पत्रकार स्वयं प्रदर्शन का हिस्सा बन गये । विभिन्न पत्रकार संघों, लखनऊ मीडिया के साथ मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरी महाराज तथा उम्मीद संस्था ने भी प्रदर्शन में भाग लिया ।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ पर हुए हमलें में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करने और कश्मीर में आये दिनों भारतीय सैनिकों पर होने वाले हमलों के विरोध में राजधानी के पत्रकारों ने शुक्रवार को शांति तथा कैंडल मार्च का आयोजन किया । राजधानी के प्रेस क्लब पर बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए और नक्सली हमलों की निन्दा पर प्रस्ताव पारित किया । प्रेस क्लब से हाथों में बैनर पोस्टर लेकर भारतीय सेना की जयजयकार करते हुए पत्रकारों का समूह गांधी प्रतिमा पर पहुंचा । पत्रकारों के हाथों में भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के नारों के पोस्टरों के साथ सुकमा शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित करने के पोस्टर बैनर भी थे । गांधी प्रतिमा पहुंच कर पत्रकारों का मार्च शोक सभा में बदल गया । वरीष्ठ पत्रकारों ने एक स्वर में सुकमा हमलें पर दुख जताते हुए कहा कि केवल सोशल मीडिया पर बयान देने से काम नहीं चलेगा बल्की ठोस कार्यवाही भी सुनिश्चित करनी पडेगी । शोक सभा को सम्बोधित करते हुए महंत देव्यागिरी महाराज ने कहा कि भारतीय सैनिक जान जोखिम में डाल कर देश की रक्षा करते है और सुकमा जैसे हमलें सैनिकों का मनोबल तोड़ देते है । प्रधानमंत्री मोदी को त्वरित कार्यवाही करने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सैनिकों के हमलावरों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए एक सख्त संदेश दिया जाये ।
रोड़ मार्च के बाद गांधी प्रतिमा पर शोक सभा के आयोजन के बाद मोमबत्ती जला कर सुकमा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली अर्पित की गयी । महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राजधानी के सभी पत्रकारों ने सुकमा की कायरतापूर्ण कार्यवाही की निन्दा करते हुए कहा कि अब जुमलेबाजी बन्द हो और भारतीय सैनिकों के साथ इन्सान होना चाहिए । सैनिकों के लिये कलम उठाने की बात करते हुए कलमकारों ने कहा कि यदि जल्दी ही प्रधानमंत्री मोदी सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिये ठोस कदम नहीं उठायेंगे तो पत्रकारों की कलम का निशाना बनना पडेगा

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...