Skip to main content
*आज भी स्वास्थ विभाग की मिली भगत से चल रहे हैं फर्जी रिजस्ट्रेशन अवैध हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर*

*हाई-टेक हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर*

*मार्डन हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर*

*इंडस हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर*
और अन्य भी.

गिरोह बनाकर कर रहे हैं *फर्जी हास्पिटलों का संचालन*
*मरीजों की जान के साथ कर रहे हैं खिलवाड़*
क्षेत्रीये सूत्रों से ज्ञात हुआ की दुब्बगा रिंग रोड क्रासिंग से लेकर दुब्बगा चौराहे से हरदोई हाईवे तक अधिक्तम हास्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं मरिजो से छोटी से छोटी बिमारी पर भी मोटी रकम वसूल की जा रही है।
*दैनिक अवध हाट लाइन समाचार पत्र एवं अन्य पत्रकारों* की एक टीम ने जब दुब्बगा,रिंग रोड का दौरा किया तो कई हास्पिटल फर्जी पाये। न  तो इन हास्पिटलों के पास कोई रजिस्ट्रेशन न प्रदुषण न फायर का लाइसेंस कागजात मागे जाने पर यह बताया गया की हम दलालों की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं
*दलाल का नाम सामने आया है*
*अमित श्रीवास्तव* जो की अपने आप को नगर निगम का अधिकारी बताता है हास्पिटल संचालकों ने फोन पर *अमित श्रीवास्तव* से पत्रकारों की बात करवाई जिसने कुछ अधिकारियों की धोंस पत्रकारों को दी।
तो किन अधिकारीयों की मदद से चल रहे हैं ये फर्जी हास्पिटल जिनको योगी सरकार का कोई भय नही।
और पत्रकारों को खबर पेपर मे  ना लगाने के लिए हास्पिटल संचालकों ने पैसा लेकर मामले को दबाने को कहा।
क्या स्वास्थ विभाग इन अवैध हास्पिटलों के खिलाफ कोई कार्यवाही करेंगा ।

रिपोर्टर-सूधीर वर्मा

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...

SC ST एक्ट के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन

फैजाबाद - देश के समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के बैनर तले आयोजित फैजाबाद प्रेस क्लब की विचार गोष्ठी में आए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एससी एसटी एक्ट व प्रमोशन में आरक्षण का विरोध करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग दोहराते हुए उसका प्रस्ताव पास किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता चाणक्य परिषद के संरक्षक पंडित कृपानिधान तिवारी व संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजय महिंद्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर एच बी सिंह रहें। आगामी 19 अगस्त को सभी राष्ट्रवादी संगठनों द्वारा कानून का स्वरुप ले चुके एस सी एस टी एक्ट के विरोध में जिले में एक बड़ा मार्च निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें 10 हजार लोगों को भाग लेने की रणनीति तैयार की गई । गोष्ठी में प्रमुख रूप से धर्म सेना के संस्थापक संतोष दुबे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडे अधिवक्ता कमलेश सिंह राम भरत पांडे सुरेंद्र दुबे द्विवेदी अवकाश प्राप्त पुलिस अधीक्षक सहदेव सिंह एवं प्रीतम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता वेद राजपाल विनीता पांडे मनोज सिंह श्याम लाल साहू श्रवण कुमार द्विवेदी पाटेश्वरी सिं...