योगी सरकार आने के बाद पुलिस पर बढ़े हमले को लेकर गृह विभाग चिंतित
उत्तर प्रदेश -सचिव गृह मणि प्रसाद मिश्रा ने पुलिस पर हमले की बढ़ी घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है,मीडिया सेंटर में गृह विभाग के सचिव और आईजी कानून-व्यवस्था ने पत्रकारों को बताया कि पिछले 20 दिनों में पुलिस कर्मियों पर 15 हमले हुए। इसमें तीन सिपाहियों की हत्या हुई है, इनमें 12 घटनाओं का खुलासा पुलिस ने किया है और तीन घटनाओं में अब तक गिरफ्तारियां नहीं हो सकी हैं,आईजी कानून-व्यवस्था हरिराम शर्मा ने बताया कि डीजीपी की ओर से भी सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीमों को दोबारा प्रशिक्षण दिया जाए और उन्हें संभावित खतरों के बारे में बताया जाए।
रिपोर्टर - सुधीर वर्मा

Comments
Post a Comment