Skip to main content

   निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन

लखनऊ, 20 अप्रैल। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फिर से एक बार एनडीआरएफ द्वारा आरोग्य से आपदा प्रबंधन के तहत  20  अप्रैल से किया जा रहा है । ये मेडिकल कैम्प्स लखनऊ की गरीब मलिन बस्तियों,  सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, मजदूर और निर्धन लोगों के इलाज के लिए किया जा रहा है । इसी क्रम में फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड स्थित त्रिकोणेष्वर महादेव मन्दिर परिसर में गुरुवार को एनडीआरएफ द्वारा आरोग्य से आपदा प्रबंधन के तहत निःषुल्क स्वास्थ्य षिविर का आयेाजन किया गया। स्वास्थ्य षिविर में उर्मिला, सरिता देवी, अनुज कुमार शुक्ला, अमित जायसवाल, विमला अवस्थी सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की निःषुल्क जांच कराई तथा दवा भी प्राप्त की।

स्वास्थ्य षिविर की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने दीप प्रज्जवलन के साथ की। डा0 बोरा ने एनडीआरएफ टीम द्वारा जनहित में लगाए गए स्वास्थ्य षिविर की सरहाना करते हुए कहा कि हम सभी भारतीयों को आपदा के समय एनडीआरएफ द्वारा दी जाने वाली सेवा के लिए गर्व है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपदा का समय चुनौतीपूर्ण समय होता है। एनडीआरएफ द्वारा मानवता की सेवा एवं लोगों की जान बचाने के लिए हम सभी भारतीयों का एनडीआरएफ टीम बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा हमारा दायित्व है। हमें स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराना चाहिए। यदि हमने 100 में 1 लोग की भी जान बच गई तो हमारा जीवन सार्थक हो गया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा नैतिक दायित्व दूसरों तक पहुंचायें।
कमांडेंट श्री आलोक कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी कि इन चिकित्सा शिविरों में चिकित्सकीय टीम संगठित कर एक कार्य योजना बनायी गयी जिसके तहत एनडीआरएफ द्वारा विशेष डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, रेडियोलाजिस्ट, लैब टेक्नीशियन्स आदि सबको गरीब और मलिन बस्ती में सामूहिक रूप से भेजकर एक ही दिन में गरीब व बेसहारा लोगों के हार्ट, किडनी, फेफड़े, आँख, खून व सभी अंगों की पैथोलॉजिकल जांच आदि कराकर वर्त्तमान बीमारियों के इलाज के साथ-साथ आने वाली संभावित बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है । यह एक विशेष आयोजन है जिसमें उच्च कोटि की दवाएं निशुल्क प्रदान की जाती हैं और ईसीजी, क्रेटिनिन टेस्ट, आदि से सम्बंधित समस्त परीक्षण, डायग्नोसिस और इलाज निशुल्क कराया जा रहा है।

इस मौके पर एनडीआरएफ टीम के उपकमांडेन्ट आर पी भारती, डा0 अमित नन्दन त्रिपाठी, डा0 सुधीर शर्मा, डा0 कामिनी, सीएमओ अभय प्रकाष, बीजेपी महानगर अध्यक्ष मुकेेष शर्मा, कार्यवाहक महापौर सुरेष चन्द्र अवस्थी, नगर महामंत्री राम औतार कनौजिया, नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष राम शरण सिंह, क्षेत्रीय पार्षद विद्या रावत, पार्षद प्रतिनिधि कैलाष रावत, पार्षद बृज किषोर पाण्डेय, पार्षद, कैलाष यादव,  अवधेष कौषल, लवकुष त्रिवेदी, अनूप सिंह, अतुल अग्रवाल, लवकेष सिंह, नीरज मिश्रा, मान सिंह यादव सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...