Skip to main content

बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में यौन शोषण के मामले में विजय सिन्हा गिरफ्तार





बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में यौन शोषण के मामले में विजय सिन्हा गिरफ्तारबीबीडी बैडमिंटन अकादमी में यौन शोषण के मामले में विजय सिन्हा गिरफ्तार
बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में यौन शोषण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। फरार चल रहे अकादमी के पूर्व सचिव डॉ. विजय सिन्हा को पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
लखनऊ (जेएनएन)। राजधानी की विख्यात बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में यौन शोषण के मामले में आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली। लंबे समय से फरार चल रहे अकादमी के पूर्व सचिव डॉ. विजय सिन्हा को आज पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व सचिव विजय सिन्हा पर BBD UP बैडमिंटन अकादमी में खिलाड़ियों के शोषण का आरोप लगा है। इस मामले में विजय सिन्हा का पुत्र निशांत सिन्हा अभी भी फरार है। 
पुलिस ने तीन दिन पहले ही इनके आवास रीवर बैंक कालोनी में कुर्की का नोटिस चस्पा करने के साथ ही डुगडुगी भी पिटवाई थी। पुलिस को भनक लगी कि आज विजय सिन्हा घर आने वाला है। इसकी सक्रियता से विजय सिन्हा पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। 
बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में नाबालिग खिलाडिय़ों को बंधक बनाकर यौन शोषण व घोटले के आरोपी विजय सिन्हा व उनके बेटे निशांत के घर गोमती नगर पुलिस ने छापेमारी की। दोनों आरोपी अभी तक फरार हैं। पुलिस ने डॉ. विजय सिन्हा के पत्नी से पूछताछ भी की, लेकिन उनकी लोकेशन का कुछ पता नहीं चला।
गोमती नगर थाना की पुलिस आरोपी डा. विजय सिन्हा और उनके बेटे निशांत के वजीरगंज रिवर बैंक कालोनी में पुलिस टीम के साथ दबिश दी गई। दोनों आरोपी मौके पर मौजूद नहीं थे। वहीं पुलिस अकादमी के सभी कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि वहां चल रहे खेल का पता चल सके। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी निशांत पर संगीन आरोप हैं।
उनके खिलाफ गोमती नगर थाने में सुरक्षा अधिकारी जंग बहादुर ने केस दर्ज कराया है। खिलाडियों का यौन शोषण करने का आरोप है। वह महिला खिलाड़ी अदर स्टेट में अकादमी की तरह से खेलने गई हुई थी। सीओ सत्यसेन यादव गोमती नगर का कहना था कि महिला खिलाडिय़ों के बयान के बाद ही आरोपी पिता पुत्र की गिरफ्तारी की जाएगी। 
अकादमी के चेयरमैन अखिलेश दास गुप्ता से लेकर पूर्व सचिव डॉ विजय सिन्हा व अकादमी से संबंधित अन्य पदाधिकारी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं अकादमी लाबी की तरह काम कर रही है, जबकि पिछले 8 सालों से अकामदी में गैर कानूनी तरीके से क्रिया कलाप हो रहे है।
शादी मैरिज की बुकिंग से लेकर फ्लॉवर शॉप तक चलाई जा रही थी, लेकिन जब मामला विवादित हुआ तो हर कोई एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रहा है। 




Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...