Skip to main content

मेजर चित्रेश सिंह बिष्‍ट को हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

देहरादून -जम्मू कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग निष्क्रिय करने के दौरान हुए विस्फोट में शहीद हुए मेजर चित्रेश सिंह बिष्‍ट का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। वहां मौजूद देशवासियों ने अमर रहे के नारे लगाए। मेजर को अंतिम विदाई देने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे थे।
मेजर बिष्ट का पार्थिव शरीर सेना के विमान में जौलीग्रांट हवाई अड्डे लाया गया जहां से उसे सैन्य अस्पताल देहरादून ले जाया गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मेजर बिष्ट (31) उस बम निरोधक दस्ते का नेतृत्व कर रहे थे जिसे नौशेरा सेक्टर में बारूदी सुरंग होने का पता चलने पर दोपहर 3 बजे उसे निष्क्रिय करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
उन्होंने बताया कि दस्ते ने एक बारूदी सुरंग को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया लेकिन दूसरी बारूदी सुरंग निष्क्रिय करने के दौरान उपकरण सक्रिय हो गया और इसमें अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और शहादत प्राप्त की।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...