Skip to main content

रोडवेज बस स्टॉप के सामने होटल में गोलियों से छलनी कर युवक की हत्या




सीतापुर-बीती रात रोडवेज बस स्टॉप के सामने ढाबे पर गोलियों से छलनी कर एक युवक की हत्या कर दी गई। सरेशाम गोलियों की तड़तड़ाहट से वहां भगदड़ मच गई।
 भीड़ से घिरते देख हमलावर ने खुद को एक ढाबे के कमरे में बंद कर लिया, सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हमलावर को हिरासत में ले लिया है 
आपको बताते चले ताजा मामला यूपी के सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र  के रोडवेज  बस स्टॉप  चौकी का है  जहां रोडवेज बस स्टॉप के सामने रतन पंजाबी ढाबे पर बीती रात करीब 9:30 बजे एकाएक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा। फायरिंग की गूंज से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक हमलावर ने एक युवक पर तीन गोलियां दागकर उसे मौत के घाट उतार दिया वही इस बीच भीड़ से घिराते देख हमलावर ने खुद को  ढाबे के अंदर एक कमरे में बंद कर लिया। गुस्साई भीड़ बाहर से दरवाजा तोड़ने पर उतारू हो गई। वारदात की खबर पाते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह हमलावर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई 
मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त धर्मेन्द्र प्रताप सिंह निवासी बंसूपुर अंसुधरा रामसनेही घाट जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। सीओ सिटी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है वही हत्या का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है 
रिपोर्ट -जगमोहन मिश्र,वीरेन्द्र पाण्डेय 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...