Skip to main content

अखिलेश यादव झूठ बोलकर सुर्खियाँ बटोरना चाहते हैं: श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ के वार्षिक सम्मलेन में आने की परमिशन नहीं मिली थी
लखनऊ.-प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ सुर्खियाँ बटोरने के लिए नाटक कर रहे हैं। सच बात यह है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एडवाइजरी कमिटी ने 8 फरवरी को एक बैठक कर यह निर्णय लिया था कि छात्र संघ के वार्षिक सम्मलेन में किसी भी राजनेता, राजनीतिक कार्यकर्ता और राजनीतिक पार्टियों से संबंधित व्यक्तियों को आने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद भी अखिलेश जी बेबुनियाद आरोप योगी सरकार पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज एक और बात प्रमाणित हो गई है कि अखिलेश यादव भी राहुल गाँधी की ही तरह झूठ बोलने लगे हैं।
अखिलेश जी को कुम्भ मेले की दिव्यता व भव्यता हज़म नहीं हो रही है 
श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि "अखिलेश यादव झूठ बोलकर जनता के बीच भ्रम फैलाकर राजनीति कर रहे हैं। पहले तो लग रहा था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अलग हैं क्योंकि राहुल झूठ बोलने के मास्टर हैं, लेकिन अब अखिलेश ने भी इसी लाइन को पकड़ लिया है।" उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का पहला झूठ है कि उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र संघ के वार्षिक सम्मलेन में आने की परमिशन मिली थी, जबकि उन्हें कोई  परमिशन नहीं मिली थी। उनका दूसरा झूठ है कि योगी सरकार उन्हें साधुओं से मिलने नहीं दे रही है। आप सभी जानते हैं कि अभी कुछ दिन पहले अखिलेश यादव प्रयागराज गए थे और संगम में स्नान कर साधुओं से मुलाक़ात भी की थी। अखिलेश जी का तीसरा झूठ यह है कि वे कह रहे हैं कि विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अराजकता और हिंसा को लेकर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जबकि सरकार ने निष्पक्ष रहते हुए कार्रवाई की थी और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
श्री सिंह ने कहा कि प्रयागराज में बालसन चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है जौर पुलिस पर पथराव किया है। इस वजह से माहौल को शांत व कंट्रोल करने के लिए पुलिस को पथराव करना पड़ा। अखिलेश जी के न पहुँच पाने पर उनके कार्यकर्ता व युवा साथी ट्रेलर दिखा रहे हैं। ऐसे में यदि अखिलेश पहुँच गए होते तो स्थित्ति काफी बिगड़ सकती थी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को यह बात बिल्कुल हज़म नहीं हो रही है कि योगी सरकार इतने शांतिपूर्ण व भव्य तरीके से कुम्भ मेले का आयोजन कर संचालन कर रही है। इसलिए ये लोग उसमें खलल डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ऐसा कतई होने नहीं दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...