Skip to main content

भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई से मुख्यमंत्री नाराज

( फ़ाइल फ़ोटो )
लखनऊ- मलिहाबाद तहसील में लेखपालों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा संयोजक मूलचंद यादव सेक्टर संयोजक मनोज कुमार व बूथ अध्यक्ष की जमकर पिटाई करने व सरकार के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने से सूबे के मुख्यमंत्री काफी नाराज हैं। बृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर घटनाक्रम से उन्हें अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने मलिहाबाद तहसील के उपजिलाधिकारी जय प्रकाश अग्निहोत्री, तहसीलदार संदीप त्रिपाठी,ग्राम प्रधान इकबाल खान ग्राम पंचायत हसनापुर,  सहित आरोपी लेखपालों की 24 घंटे में जांच रिपोर्ट तलब की है उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
 जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने देर शाम दी। ज्ञात हो बीते मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक मनोज कुमार अपने भाई बूथ अध्यक्ष के साथ मलिहाबाद विधानसभा संयोजक मूलचंद यादव के साथ मलिहाबाद तहसील में एक जमीन की पैमाइश के सिलसिले में उप जिला अधिकारी का आदेश लेकर क्षेत्रीय लेखपाल कुमार सौरभ से मिलने गए थे। जिसके बाद आदेश की प्रति लेखपाल के द्वारा  लेने से मना करने पर विवाद हो गया था। आरोप है कि लेखपाल कुमार सौरभ के साथ लेखपाल राम शिरोमणि सिंह, रामविलास यादव, विजय कुमार, अमरेश कुमार व शैलेंद्र यादव ने साथी लेखपालों के साथ मिलकर कमरे में तीनों भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की थी जिस से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। जिसमे मौके पर क्षेत्रीय विधायक जय देवी, सांसद कौशल किशोर व जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव भी पहुंचे थे।
आरोप है कि मुकदमा लिखे जाने के दौरान तहसीलदार के नेतृत्व में भारी संख्या में लेखपाल भी थाने में पहुंच गए थे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने थाने का गेट बंद कर दिया था बाद में पुलिस सुरक्षा में सभी भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं को अपने घरों को पुलिस ने भेजा था।
जिस संबंध में गुरुवार को जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूरे घटनाक्रम से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं की पिटाई से नाराज दिखे और 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। 
जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया मुख्यमंत्री जी ने उप जिलाधिकारी जय प्रकाश अग्निहोत्री, तहसीलदार संदीप त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, लेखपाल कुमार सौरभ, राम शिरोमणि सिंह, रामबिलास यादव,विजय कुमार,अमरेश कुमार, शैलेंद्र यादव व ग्राम प्रधान इकबाल खान की भूमिका की जांच रिपोर्ट तलब की है।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...