Skip to main content

रेमंड कंपनी का नीला ब्लेजर पहनकर आएं डॉक्टर-स्टूडेंट एसएमएस मेडिकल कॉलेज का अजब आदेश

राजस्थान- एसएमएस मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसीपल डॉ. सुधीर भंडारी के एक आदेश ने डॉक्टर्स, रेजीडेंट और मेडिकल स्टूडेंट्स को सकते में ला दिया है। आदेश में कहा गया है कि कॉलेज के सभी डॉक्टर्स, रेजीडेंट्स और यूजी स्टूडेंट्स को नीला ब्लेजर पहनकर कॉलेज और अस्पताल आना होगा। खास बात ये है कि ब्लेजर रेमंड कंपनी का ही होना चाहिए।
आदेश में यह भी हवाला दिया गया है कि रेमंड कंपनी के अधिकारी अधीक्षक कार्यालय के पास मौजूद रहेंगे, जिन्हें डॉक्टर्स अपना नाप दे सकेंगे। मेडिकल कॉलेज इतिहास में पहली बार ऐसा आदेश निकाला गया है। वहीं, इस आदेश से नाराजगी के स्वर उठने लगे हैं, क्योंकि प्रदेश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में आज तक इस तरह यूनिफार्म निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि अभी ये डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स की स्वेच्छा पर निर्भर है कि वह पहनें या नहीं।
16 जनवरी को सभी सम्बद्ध अस्पतालों को पत्र में लिखा गया है। इसमें एसएमएस मेडिकल कॉलेज, एसएमएस अस्पताल, जेके लोन, महिला, कांवटिया, जनाना, गणगौरी, मनोरोग, टीबी, आरआरसी, एसआर गोयल, सेठी कॉलोनी और बनीपार्क स्थित महर्षि रमण हॉस्पिटल का जिक्र किया गया है। यानि कि इन सभी अस्पतालों के डॉक्टर्स, रेजीडेंट और स्टूडेंट्स को ब्लेजर सिलाना होगा।


अभी एसएमएस मेडिकल कॉलेज में 1200 स्टूडेंट, 1000 रेजीडेंट और 1500 से अधिक डॉक्टर्स हैं यानी कि कुल 3700 ब्लेजर सिले जाएंगे। एक ब्लेजर की कीमत 3000 रुपए निर्धारित की गई है। यानि कि एक सेशन में ही एक करोड़ 11 लाख रुपए के ब्लेजर सिले जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...