लखनऊ - आज एक्सिस बैंक की लखनऊ में नयी हजरतगंज शाखा का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुधीर एस. हलवासिया ने किया। बैंक के रीजनल हेड श्री नूटी चक्रवर्ती, सर्किल हेड श्री दलजीत डोगरा , क्लस्टर हेड श्री आलोक कुमार तथा ब्रान्च हेड श्री हरीश जोशी के अतिरिक्त बैंक के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य ग्राहक मौजूद रहे। भारत में एक्सिस बैंक लगभग 3900 शाखाओं एवं 12500 ए.टी.एम. के माध्यम से ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवायें दे रहा है तथा बैंक की गणना भारतवर्ष के शीर्ष प्राईवेट बैंकों में है।
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

Comments
Post a Comment