Skip to main content

दुःखियारी माँ रो-रोकर माँग रही थी न्याय की भीख थाना गुडम्बा प्रभारी का दिखा वर्दी वाला रौब



पुलिस का एक बार फिर शर्मनाक चेहरा आया सामने, 
लखनऊ- उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन के मुखिया ओ० पी० जहां आये दिन पुलिस की अच्छी छवि को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों के बीच मित्र पुलिसिंग होने की बात कर रही है, लेकिन थाने में बैठे थानेदार लोग अधिकारियों की मुहीम पर पानी फेरने से बाज नहीं आ रहे है । ऐसी ही एक घटना गुड़म्बा थाने में देखने को मिली है जहां कुर्सी रोड पर स्थित एक अवैध फैक्ट्री में रात को मजदूरों से जबरन खराब मशीन पर काम करवाया जा रहा था जिसकी चपेट में आने से टिंकू यादव उर्फ आकाश यादव की दर्दनाक मौत हो गई थी । जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन थाने में मौजूद जिम्मेदार वर्दी के रौब में मजा लेते रहे , जिसके बाद सफेदपोश नेता के हस्ताक्षेप करने पर मामला दर्ज किया गया।  वहीं बताया जा रहा है कि जब मृतक के परिजनों ने न्याय पाने के लिए पुलिस से मदद मांगी तो फैक्ट्री मालिक ने कहा कि एक लाख रूपये लो और मुंह बंद रखो । वहीं अगर मजदूरों की मानें तो फैक्ट्री मालिक उस खराब मशीन पर जबरन काम करवाता है और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करता रहता है फैक्ट्री मालिक की साठ -गाँठ के चलते पुलिस भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है ।
 इस वीडियो में आप देख सकते है  किस तरीके से मृतक बेटे की मौत के बाद एक दुखियारी मां थाना गुडम्बा  प्रभारी इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह के सामने रो-रोकर न्याय पाने के लिए गुहार लगाती रही लेकिन इंस्पेक्टर साहब तो कुर्सी पर बैठ कर मजा लेते रहे और एक बार भी दुखियारी मां को सांत्वना देने की जहमत नहीं उठाई इस घटना से पुलिस का एक बार फिर शर्मनाक चेहरा सामने आया है जो पुलिस की छवि को धूमिल करता दिख रहा है । वहीं अब सोचने वाली बात यह होगी कि पुलिस ने लोगों के हस्ताक्षेप के बाद मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई किस ओर जाती है ये तो समय ही बतायेगा कि उस दुखियारी मां को इंसाफ मिलता है या फिर वह दर-दर भटकती रहती है ।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...