Skip to main content

राम रहीम को आजीवन कैद, पंचकुला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सुनाई सजा

नई दिल्ली - पत्रकार राम चंदर छत्रपति हत्या के मामले में पंचकुला की एक विशेष सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम सहित चार आरोपियों को आजीवन कैद की सजा सुनाई है। राम रहीम सहित सभी चार लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनाई गई है।
51 साल के राम रहीम फिलहाल रोहतक के सुनारिया जेल में 20 साल कैद की सजा काट रहे हैं। तब उनपर अनुयायी महिलाओं का रेप करने का आरोप था। राम रहीम के अलावा कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल को अंबाला के जेल में हैं।
इससे पहले इस मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए राम रहीम समेत 4 लोगों को दोषी करार दिया था। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पहले से ही साध्वी से यौन शोषण के मामले में सजा काट रहे हैं। गुरुवार को सजा के ऐलान को देखते हुए पजांब और हरियाणा जैसे क्षत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इससे पहले अगस्त 2017 में राम रहीम को सजा सुनाए जाने के दौरान हरियाणा के सिरसा और पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। 51 साल का राम रहीम अपनी दो अनुयायियों के बलात्कार के जुर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर किशन लाल, निर्मल और कुलदीप के साथ मिलकर साजिश रचकर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या कराने का आरोप है। आरोप है कि बाइक पर आए कुलदीप ने गोली मारकर रामचंद्र की हत्या कर दी थी, उसके साथ निर्मल भी था। छत्रपति ने अपने सांध्य कालीन समाचार पत्र पूरा सच में इस संबंध में अनाम साध्वी का पत्र प्रकाशित किया था और पूरे मामले का खुलासा किया था।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...