Skip to main content

सवर्णो को १०% आरक्षण का झुनझुना थमाकर पीठ थपथपाने काम कर रही योगी सरकार:-आरएलडी

लखनऊ - राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि उ0प्र0 की योगी सरकार सवर्णो को 10 प्रतिषत आरक्षण का झुनझुना थमाकर अपनी पीठ थपथपाने के साथ साथ लोकसभा चुनाव में सवर्णो को ठगने का दिवास्वप्न देख रही है। वास्तविकता यह है कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये इस आरक्षण का लाभ केवल केन्द्र सरकार के अधीन शैक्षणिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों तक सीमित है। योगी सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में उसी की मंजूरी दी है प्रदेष की राजकीय सेवाओं में इसका कोई भी लाभ सवर्णो को नहीं मिल पायेगा। 
 त्रिवेदी ने कहा कि गरीब सवर्णो को आरक्षण देने में केन्द्र सरकार द्वारा रखे गये मानक का सबसे बडा फेक्टर 8 लाख से कम आमदनी वाला परिवार ही सवर्ण गरीबों में गिना जायेगा अथवा 5 एकड से कम भूमि वाला किसान। इस मानक के हिसाब से यदि कोई सवर्ण राजकीय सेवाओं में है तो उसका परिवार इस आरक्षण से वंचित रहेगा और 5 एकड से कम भूमि और 1 हजार वर्ग फिट से कम आवास वाले किसान ढूंढने में भी मुष्किल से मिलेगे। इस प्रकार यह सिद्व होता है कि यह आरक्षण केवल झुनझुना है और सवर्णो को इससे होशियार रहने की आवश्यकता है । 
रालोद प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में होने वाले चुनावी गठबंधन से बौखला गयी है और एक बार फिर प्रदेष की जनता को धोखा देने का कुचक्र रच रही है। प्रदेश सरकार की नीयत और नीति दोनो ही प्रदेषहित में नहीं है। सरकार केवल पूंजीपतियों के हाथों खेल रही है यदि ऐसा नहीं है तो प्रत्येक विभाग में संविदा पर ही कर्मचारी क्यों नियुक्त किये जाते हैं। समान कार्य के लिए समान वेतन की भावना होना सरकार का मुख्य गुण होना चाहिए और ऐसी भावना की ही सरकार प्रदेशहित की ही सरकार कहीं जायेगी। संविदा कर्मचारियों का पूरा लाभ आउटसोर्सिंग कम्पनी को ही मिलता है जो किसी न किसी पूंजीपति की होती हैं। गरीबों का हक छीनने वाली सरकार का पतन निष्चित रूप से होगा। 
 

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...