Skip to main content

यातायात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

मथुरा- नये बस स्टैंड पर यातायात पुलिसकर्मी के साथ हुई मारपीट की खबर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की टीम प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित जिला अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचने पर भीड़ की मदद से घटना करने वाले दो अभियुक्तों को घटनास्थल से पकड़ा साथ ही पीड़ित यातायात पुलिसकर्मी पवन के साथ मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की पहल पर घटना में शामिल तीनों युवकों की कार मारुति डिजायर रंग सफेद UP81,BV ,1217 को कब्जे में लेने के साथ तीनों युवकों के खिलाफ मथुरा की कोतवाली में पीड़ित पुलिसकर्मी पवन का हौसला बढ़ाने के साथ यातायात पुलिस निरीक्षक ओम प्रकाश शुक्ला को निर्देश किया कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो अपने सहकर्मियों का मनोबल कम ना हो इसे बढ़ाने के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये । टी एस आई ओम प्रकाश शुक्ला के द्वारा फोन से अपने उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद अपने सहकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए क्रेन मंगवाते हुए कार को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस लाइन भिजवाया साथ ही घटनास्थल पर पकड़े गए दो युवकों को चौकी बाग बहादुर की मदद से कोतवाली पहुंचाया गया । कोतवाली मथुरा में तीनों लोगों के खिलाफ पीड़ित यातायात पुलिसकर्मी पवन के द्वारा f.i.r. करवाई गई l कल देर रात मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो सके इस पूरी कार्रवाई में ओम प्रकाश शुक्ला जी का कार्य सराहनीय रहा ।                                                 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...