Skip to main content

किसानों की इस गंभीर समस्या की ओर से आंखें मूंदकर गंगा स्नान कर रहे योगी जी :कांग्रेस

लखनऊ - आवारा पशुओं का जिस प्रकार पूरे प्रदेश में आतंक व्याप्त है और किसानों की 30 फीसदी से अधिक फसल बर्बाद होने के बाद भी शासन और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है उससे योगी सरकार की किसानों के प्रति संवेदनहीनता पूरी तरह परिलक्षित हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि जिस प्रकार आगरा कुण्डौल में किसानों ने चन्दा जुटाकर करीब एक करोड़ रूपये खर्च करके लगभग सात सौ हेक्टेयर खेत में तार की बाड़ लगायी। रवी की फसल को बचाने के लिए इस भीषण ठण्ड में रात.रात भर जाग करके किसान मेढ़ों पर रात गुजार रहे हैं और अपनी फसलों की रक्षा कर रहे हैं वहीं आवारा पशुओं द्वारा नष्ट की गई फसलों के निरीक्षण या छुट्टा पशुओं को पकड़ने संबंधी किसी प्रकार के सहयोग की कोई व्यवस्था प्रदेश सरकार की ओर से नहीं की जा रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी किसानों की इस गंभीर समस्या की ओर से आंखें मूंदकर गंगा स्नान कर रहे हैं और अन्नदाताए निरीह किसान कड़कड़ाती ठंड में अपनी फसलों की रक्षा करने में असमर्थ हो रहा है। इन पशुओं से यातायात प्रभावित है और तमाम तरह की दुर्घटनाएं हाईवे और सड़कों पर हो रही हैं किंतु सरकार के पास कोई योजनाबद्ध रूट मैप नहीं है जिससे इस समस्या से निपटा जाएए क्योंकि सरकार की प्राथमिकता में न तो नौजवान है और न ही किसान हैं। मुख्यमंत्री जीए मोदी जी के सपनों को साकार करने में लगे हैं लेकिन उनके इस नए भारत में दलितए वंचितए शोषितए किसानए युवाए महिला और बच्चों के लिए आधारभूत सुविधाएं धरातल पर कहीं नहीं है। एक स्वच्छ समाजए सुरक्षा और चिकित्सा दूर.दूर तक भाजपा के एजेण्डे में शामिल नहीं है। इनके एजेण्डे में तो सिर्फ बड़े.बड़े होर्डिंग्स पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की थोथी यश की गाथाएंए दीवारों पर रंग बिरंगी चित्रकारी और बिजली के खंभों पर रंग बिरंगी चाइनीस लाइटिंग ही हैंए भाजपा की नजर में इतने से ही नए भारत का निर्माण हो रहा है।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि आवारा एवं छुट्टा पशुओं की इस गंभीर समस्या को मुख्यमंत्री जी गंभीरता से लेते हुए अन्नदाता किसानों की बर्बाद हो रही फसलों को बचाने के लिए ठोस एवं नियोजित कार्यवाही करें। इसके साथ ही तत्काल राजस्व विभाग से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मूल्यांकन कराकर किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा प्रदान करें।


Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
भारतीय सैनिकों पर हमला बरदाश्त नहीं करेगा चतुर्थ स्तम्भ : लखनऊ मीडिया सुकमा शहीदों की याद और भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिये पत्रकारों ने निकाला शांति और कैंडल मार्च  अशोक सिंह लखनऊ । शुक्रवार को राजधानी में एक अनोखा अन्दाज और रोष देखने में आया जब लखनऊ के मीडियाकर्मियों ने एक जुट हो कर भारतीय सैनिकों पर हो रहे हमलों का पुरजोर विरोध करते हुए सुकमा शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की । रोज दुनिया भर के प्रदर्शनों और मार्चों को कवर करने वाले पत्रकार स्वयं प्रदर्शन का हिस्सा बन गये । विभिन्न पत्रकार संघों, लखनऊ मीडिया के साथ मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरी महाराज तथा उम्मीद संस्था ने भी प्रदर्शन में भाग लिया । छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ पर हुए हमलें में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करने और कश्मीर में आये दिनों भारतीय सैनिकों पर होने वाले हमलों के विरोध में राजधानी के पत्रकारों ने शुक्रवार को शांति तथा कैंडल मार्च का आयोजन किया । राजधानी के प्रेस क्लब पर बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए और नक्सली हमलों की निन्दा पर प्रस्ताव पारित किया । प्रेस क्लब से हाथों मे...