Skip to main content

अब देश की सरकार किसानों और नौजवानों की होगी-आरएलडी

लखनऊ - राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश  प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेष सरकार के अधीन सभी विभागों में राज्य कर्मचारियों के हजारों पद रिक्त पडे़ हैं परन्तु सरकार की नीयत साफ न होने के कारण भरे नहीं जा रहे हैं। विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग सरकार की उदासीनता के कारण अधिक प्रभावित हो रहे हैं।शिक्षा विभाग की स्थिति पहले से ही दयनीय रही है और वर्तमान सरकार का कार्यकाल लगभग दो शिक्षा सत्र पूरा हो चुका है फिर भी शिक्षकों के साथ साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियां सम्भव नहीं हो सकी हैं।
 जूनियर कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं होने जा रही हैं परन्तु कई विषयों की पुस्तकों की छपाई ही नहीं हो पाई है फिर भी पुस्तकों के अभाव में छात्र परीक्षा देने को मजबूर है। आखिर इन छात्रों का भविष्य क्या होगा?
श्री त्रिवेदी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अधिकतर कार्य संविदा कर्मियों के माध्यम से लिया जा रहा है 
जो कि नाम मात्र का वेतन पाते हैं और अधिकांष लाभ आउटसोर्सिंग कम्पनी के कर्ता धर्ता उठा रहे हैं यही 
कारण है कि स्वास्थ्य विभाग स्वयं में पंगु है क्योंकि संविदाकर्मी अप्रिषिक्षित होते हैं सरकार को चाहिए कि
 अपनी नियत साफ करें और संविदा व्यवस्था समाप्त करके कर्मचारियों की सीधी भर्ती करे। ताकि विभागों का काम सुचारू रूप से चल सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री आज भी राजकीय मेडिकल कालेजों में आउटसोर्सिंग कम्पनी द्वारा टेण्डर प्रक्रिया अपनाकर भर्तिया कर रहे हैं। यदि राज्य कर्मचारी की सीधी भर्ती की जाय तो उनको मिलने वाला अधिक वेतन मुख्यमंत्री अथवा विभागीय मंत्रियों की जेब से नहीं जायेगा। सबका साथ सबका विकास का नारा तो सरकार पूरा नहीं कर सकी अच्छा होगा कि समान कार्य के लिए समान वेतन देना ही प्रारम्भ कर दे। रालोद प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बेरोजगार नवयुवकों को नौकरियां देने का लालच देकर सरकार सत्ता में आयी परन्तु उन्हीं बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड करने में सरकार पीछे नहीं है। वर्तमान सरकार में किसान और
नौवजवान अपने को ठगा महसूस कर रहा है और अपना भविष्य तलाशने में लग गया है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में निष्चित रूप से भाजपा सत्ता से बाहर हो जायेगी और देश की सरकार किसानों और नौजवानों की होगी। 


Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...