Skip to main content

मोदी-योगी ही बनाएंगे राम मंदिर-सिद्धार्थनाथ सिंह

लखनऊ - उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की खिचड़ी पक गई है, अजित सिंह भी इसमें आना चाहते हैं। गठबंधन की इस राजनीति में सभी विरोधी पार्टियों की हैसियत दिख गई है। राममंदिर का निर्माण योगी और मोदी के राज में ही होगा। यह कहना है प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का। विवि के गीत रामायण कार्यक्रम में शिरकत करने आए सिंह ने मीडिया से कहा कि आज विरोधी को दिख रहा है भाजपा मजबूती से उनके सामने खड़ी है। जो लोग दावे करते हैं हम उत्तर प्रदेश के सरताज हैं, वह सीट के आवंटन में ही सिमटते जा रहे हैं।
सपा-बसपा की सीट सिमट गई, कांग्रेस को दो सीट देने का प्रस्ताव देकर उसकी हैसियत बताई जा रही है। एक तरह से नरेंद्र मोदी के सामने सभी पार्टियों की हैसियत सामने आ गई है। दूसरे लोगों की नींद उड़ी हुई है। विरोधी पार्टियां एक दूसरे की बैसाखी बनकर घूम रहे हैं। भाजपा सभी को पटखनी देखकर चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि राममंदिर का मामला न्यायालय में होने के कारण अधिक नहीं बोल सकते लेकिन मंदिर मोदी और योगी के राज में ही बनेगा।
गीत रामायण में विवि में आए महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश बापर ने कहा कि मेरठ आकर मुंबई जैसा लगता है। यूपी में मराठी लोगों का जितना सम्मान है वह उसे भूल नहीं पाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...