Skip to main content

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी के जनेश्वर में मनाया 70वां गणतं...


लखनऊ - समाजवादी पार्टी की ओर से आज 70वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक समाजवादी पार्टी मुख्यालय, तथा जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ में मनाया गया। पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित प्रदेश के सबसे बड़े राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ढोल नगाड़े और गीत संगीत के साथ देशभक्ति के नारों से वातावरण बराबर गूंजता रहा। 
       पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि आज उन क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। देश को आज के ही दिन डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर ने देश का संविधान दिया था। हमारे समाज की खूबसूरती है कि हम सब विभिन्न धर्म, बोली और जातियों के लोग मिलजुलकर रहते आए हैं। इस परम्परा को बनाए रखना है ताकि देश मजबूत रहे। उन्होंने कहा आज हमें संकल्प लेना है कि देश खुशहाल हो, किसी गरीब, किसान का हक न छीना जाए। 
       श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। देश की 60 प्रतिशत सम्पत्ति 9 परिवारों में कैद होकर रह गई है। सामाजिक-आर्थिक विषमताओं में वृद्धि हुई है। पांच वर्ष में 50 हजार किसान आत्महत्या कर चुके है। न उनकी कर्जमाफी हुई, नही उनकी आय दुगनी हुई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। जीएसटी ने व्यापार चैपट कर दिया है। 
      अखिलेश यादव ने कहा कि किसी को सम्मान मिले, समाजवादी कभी इस पर उंगली नहीं उठाते हैं। भाजपा ने यशभारती सम्मान पर सवाल उठाए। अब उन्हें कैसा लग रहा होगा जब उनके दिए सम्मान पर लोग प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से जनता नाराज है। वह चाहती है कि देष को नया प्रधानमंत्री मिले। जनता वोट से इनका एनकाउण्टर करेगी। 
       जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रध्वज अभिवादन समारोह में आज देशभक्ति का समा था। लोक तिरंगा लिए जयहिंद, भारत माता की जय के साथ अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी छात्रसभा, यूथ ब्रिगेड और लोहिया वाहिनी के नौजवान अपने ड्रेसकोड में कतारबद्ध खड़े थे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थी। ज्ञान कान्वेन्ट पब्लिक स्कूल की छात्राएं स्कूली डेªस में श्रीमती सुमन यादव के नेतृत्व में मौजूद थी। मुस्लिम नौजवान भी वहां बड़ी तादाद में आए थे। सपेरा समाज की टोली भी बीन-बाजे के साथ मौजूद थी। 
       ज्नेश्वर मिश्र पार्क लगभग 400 एकड़ क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा पार्क है। पूरे क्षेत्र में हरियाली है, एक बड़ी झील है जहां नौकायन की सुविधा है। इसकी कल्पना और उद्घाटन श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में की थी। राजधानी लखनऊ के नागरिकों के लिए यह सबसे आकर्षक स्थल है जहां सुबह से शाम तक भारी भीड़ रहती है। श्री अखिलेश यादव स्वयं पर्यावरणविद है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उन्होंने महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। समाजवादी सरकार में एक दिन में 5 करोड़ पौधारोपण तो एक रिकार्ड है। यहां पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी को बैंडवादन होता था। यह व्यवस्था समाजवादी सरकार की थी। अब भाजपा सरकार ने इसे बंद कर दिया है। 
        जनेश्वर मिश्र पार्क में आज के गणतंत्र दिवस समारोह का सबसे आकर्षक दृश्य था छोटे-छोटे बच्चे हाथ में तिरंगा लिए अखिलेश जी के स्वागत और राष्ट्रध्वज का अभिनंदन करने के लिए वहां एकत्र थे। बच्चों की टोली में अजलान अलाउद्दीन, आदित्य यादव, अंशिका त्रिवेदी, वेदांत, उत्कर्ष, अरहान, राजवीर रंगारंग वेश भूषा में तिरंगा लेकर आए थे। 
        आज गणतंत्र दिवस समारोह में  अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, एसआरएस यादव, डाॅ0 मधु गुप्ता, डाॅ0 राजपाल कश्यप, राजेश यादव, अनुराग यादव, फाकिर सिद्दीकी, विजय सिंह, रामसागर, विकास यादव, बृजेश यादव मो0 एबाद, सुशील दीक्षित, जरीना उस्मानी, शीला सिंह, संतोष यादव, आनन्द त्रिपाठी, कर्नल सत्यवीर सिंह, प्रदीप शर्मा, अनूप बारी, डाॅ0 मुन्ना अलवी, पवन मनोचा, रजा हैदर, डाॅ0 मरगूब कुरैशी, महेश चैरसिया, सागर धानुक, डाॅ0 अखिलेश पटेल, सुभाष यादव, शशि पाठक, डाॅ0 पूनम केसरवानी, मो0 इमरान, बबिता चैहान, पूजा यादव, गुंजन, मो0 अजनान, कमला यादव, संजय विद्यार्थी सविता, दिलीप कमलापुरी, रणविजय सिंह, मो0 हमजा, अरविन्द गिरी, रवींद्र यादव, लता जायसवाल, दीपक पाण्डेय, ‘टेसू‘, मो0 जुबैर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है। 

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...