Skip to main content

ट्रेन 18 को 1 हफ्ते के भीतर शुरू किया जाएगा, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

दिल्ली - भारतीय रेल की महत्वाकांक्षी ट्रेन 18 को तीन दिनों की जांच के बाद सरकार के विद्युत निरीक्षक (ईआईजी) की मंजूरी मिल गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सप्ताह के भीतर इस रेलगांड़ी को हरी झंडी दिखा सकते हैं। सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इसको दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाया जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित रेलगाड़ी परीक्षण परिचालन पूरा करने के बाद पिछले एक महीने से अधर में अटकी हुई थी। इसे रेलवे सुरक्षा मुख्य आयुक्त ने शर्तों के साथ मंजूरी दी थी।
रॉलिंग स्टॉक विभाग की आपत्तियों के बाद भी रेलवे बोर्ड ने ट्रेन 18 को ईआईजी परीक्षण के लिये सोमवार को भेज दिया था। सूत्र ने बताया कि जांच रिपोर्ट बोर्ड के पास भेजी जाएगी। इसके बाद यह तय किया जाएगा कि इसे हरी झंडी किस रोज दिखायी जाएगी। 16 बोगियों वाली इस रेलगाड़ी को 18 महीने में 97 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसे 30 साल पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस का उत्तराधिकारी माना जा रहा है।
ट्रेन 18 से धीरे-धीरे सभी शताब्दी ट्रेनों को बदल दिया जाएगा। ये ट्रेन आधिकारिक तौर पर भारत की सबसे तेज ट्रेन है। इसकी स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जाएगा। पिछले कुछ समय से ट्रेन 18 की लॉन्चिंग टल रही है। पहले खबर आई थी कि ट्रेन को 25 दिंसबर को शुरू किया जाएगा। इसके बाद 29 दिसंबर की तारीख आई। 
ये ट्रेन इंजनलेस है। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे, बायो वैक्यूम टॉयलेट, जीपीएस आधारित जानकारी सिस्टम, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, एलईडी लाइटिंग और मौसम के मुताबिक तापमान बदलने की सुविधा है।

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...