Skip to main content

यू0पी0पी0डब्लू0डी0 सर्किल आफिसेस मिनिस्टीरियल एशोसियेशन लोक निर्माण विभाग की बैठक सम्पंन

सुनील यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं जय प्रकाश तिवारी, प्रदेष महामंत्री पद पर तीसरी बार पुनः निर्वाचित
लखनऊ - यू0पी0पी0डब्लू0डी0 सर्किल आफिसेज मिनिस्टीरियल एशोसियेशन का प्रान्तीय द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव 18 जनवरी 2019 को अन्वेषणालय सभागार, 96, महात्मा गांधी मार्ग लो0नि0वि0, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के पहले सत्र में संघ के कोषाध्यक्ष तरूणेश कुमार श्रीवास्तव ने संघ का लेखा जोखा प्रस्तुत किया है। महामंत्री जयप्रकाश तिवारी ने उपलब्धियों एवं समस्याओं पर चर्चा के दौरान बताया कि संवर्ग की कई समस्याओं पर संघर्ष की आवश्यकता है। इसके उपरान्त एशोसियेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कार्यकारिणी भंग कर मंच को निर्वाचन अधिकारियों के हवाले कर दिया।  निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राम राज दुबे और कार्यालय प्रमुख अभियन्ता/क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ता लो0नि0वि0 के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार यादव ने निर्वाचन प्रक्रिया शुरू करायी। अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष आदि सभी पदों पर एक-एक नामांकन आये और कुल 16 नामांकन दाखिल हुए। किसी भी पद पर अन्य नामांकन प्राप्त न होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध कार्य कारिणी की घोषाणा कर दी। निर्वाचन में प्रदेष अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार यादव और महामंत्री पद पर जे.पी. तिवारी तीसरी बार निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुनील कुमार यादवप्रदेश अध्यक्ष,विजय शंकर मिश्र प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,दिनेश कुमार अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष,पारस नाथ आर्यप्रदेश उपाध्यक्ष, विकास सिंघल प्रदेश उपाध्यक्ष, कुशहर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, जय प्रकाश तिवारी प्रदेश महामंत्री,जय सिंह प्रदेश संयुक्त मंत्री, नन्द लाल प्रदेश संयुक्त मंत्री, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव प्रदेश संगठन मंत्री,बैद सादिक प्रदेश संगठन मंत्री,  गीता मल्होत्रा प्रदेश संगठन मंत्री, साएमा जुबैर प्रदेश संगठन मंत्री, तरूणेश कुमार श्रीवास्तव प्रदेश कोषाध्यक्ष, संत प्रसाद पाण्डेय प्रदेश सम्प्रेक्षक,मनोज कुमार दुबे प्रदेश मीडिया प्रभारी चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीष कुमार पाण्डेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पी.डब्लू.डी. नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ लोनिवि के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह यादव, विद्युत सुरक्षा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जवाहर भवन-इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुषील कुमार बच्चा, वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनुपम कुमार शुक्ला आदि मौजूद थे।निर्वाचन की घोषणा के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि संघ द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों का सृजन व पदोन्नतियों पर विशेष प्रयास करूंगा। मेरा यह निरन्तर प्रयास रहेगा कि सदस्यों की अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरू। 
 संघर्षषील एवं निडर एवं आदर्श संगठन का संकल्प ही हमारा मुख्य उद्देय है। इस कड़ी में विभागीय समस्त संघों से बेहतर तालमेल स्थापित कर अपने संगठन एवं विभाग का नाम ऊॅंचा करेंगे। संघ की सम्प्रभुता अक्षुण रखना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी राम राज दुबे व वीरेन्द्र कुमार यादव ने दिया।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...