Skip to main content

मोदी के बयान पर शिवसेना का पलटवार सत्ता बचाए रखने की बेताबी है जासूसी

                                                         (फ़ाइल फ़ोटो )
नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शिवसेना ने एक बार फिर निशाना साधा है। मुखपत्र 'सामना' में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मोदी के 'सत्ता मतलब ऑक्सीजन' के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि सत्ता अब कुछ लोगों का ही नहीं बल्कि सभी के लिए ‘ऑक्सीजन’ बन गई है। भाजपा में ‘मोदी युग’ चल रहा है। इसलिए मोदी कहेंगे वही सत्य है, ऐसी पार्टी की नीति है। किसी दौर में यह स्थान अटल जी और आडवाणी का था। सत्ता ही राजनीतिज्ञों का ऑक्सीजन है। सत्ता में रहकर भी जो देश को अच्छे दिन दे नहीं सकते, उन्हें विरोधी दल से डर लगता है।
आज की सरकार लोगों के कंप्यूटर और मोबाइल में भी जासूसी कर रही है, यह निर्मल लोकतंत्र, आजादी के लक्षण नहीं हैं। सत्ता बचाए रखने की बेताबी है। उद्धव ने लिखा, रामायण और महाभारत सत्ता के लिए ही हुई। फिर भी उसमें सत्य और असत्य की लड़ाई थी। ‘सत्ता’ यह कोई प्रभु श्रीराम के लिए ऑक्सीजन नहीं थी फिर भी वे वनवास में रहे और आज भी वनवास में ही हैं। लालकृष्ण आडवाणी ने 25 साल पहले राम के नाम पर रथयात्रा निकाली व भारतीय जनता पार्टी का कमल देशभर में खिलाया।
आज का दृश्य ऐसा है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम और राजनीति में आडवाणी वनवास भोग रहे हैं तथा सत्ता के ऑक्सीजन पर दूसरे ही लोग जी रहे हैं। किसी को तय करके वनवास में भेजना यह सत्ता की राजनीति है। जो सत्ता में पहुंच जाते हैं, उन्हें अपने ही लोगों से डर लगता है। मुगल सुल्तानों ने भी तख्त के लिए अपने ‘वालिदों’ को कारावास में भेजा था।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...