Skip to main content

टेन्ट एवं कैटरिंग व्यवसायियों की कार्यशाला में अपर परिवहन आयुक्त गंगाफल ने बताए सड़क सुरक्षा के नियम



अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों का भी निर्वाहन सड़क पर यदि किया जाए तो दुर्घटना में होगी कमी: संजय गुप्ता

लखनऊ - उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की इकाई लखनऊ आदर्श टेंट एवं कैटरिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार को बलरामपुर गार्डेन में सड़क सुरक्षा एवं टेन्ट व्यपारियो की समस्याओं के विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई, कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में अपर परिवहन आयुक्त गंगा फल ने सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए राजधानी के टेन्ट एवम कैटरिंग व्यवसायियों को जागरूक किया, कार्यशाला की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की गई तथा कार्यशाला में विशेष अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक यातायात रविशंकर निम भी मौजूद रहे तथा उन्होंने भी व्यापारियों को  यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी तथा व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा की लखनऊ आदर्श टेंट  एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कनौजिया ने कार्यशाला में  टेंट व्यपारियो को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया,अपर परिवहन आयुक्त ने  कार्यशाला  में बोलते हुवे कहा वाहन चलाते समय गति ऐसी रखे जो समय पड़ने पर नियंत्रित हो सके,साथ ही रात्रि के समय सड़क पर खडे हुवे  ट्रको  का विशेष ध्यान रखे क्योंकि अधिकतर दुर्घटना  खड़े वाहनों से टक्कर होने और होती है उन्होंने कहा 79% दुर्घटनाये लाईसेंस धारको द्वारा  कारित की जाती है, 11% लर्निंग लाइसेंस द्वारा की जाती है ,केवल 10% दुर्घटना बिना लाइसेंस  धारको द्वारा होती है, इसका अर्थ है कि जिम्मेदार लोगों द्वारा सड़क पर अपनी जिम्मेदारी नही नही  निभाई जाती ,उन्होंने सभी से सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करने का आहवान किया ,कार्यशाला में वरिष्ठ  व्यापारी नंदलाल छदलानी,पवन तलवार, अशोक गुरनानी,ऋत्विक जैसवाल, हरजिंदर सिंह,प्रेम कपूर,अरिहंत जैन,दिनेश अग्रवाल, शिवा आजवानी ,सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार ,शकील अहमद ,जितेंद्र महेश शर्मा ,राकेश तिवारी, फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा लखनऊ अध्यक्ष आनंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे -संजय गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...