Skip to main content

भारतीय सविधान के सम्मान में आयोजित महारैली का शुभारंभ सावित्रीबाई फुले सांसद द्वारा किया गया-देखें वीडियो


लखनऊ - राजधानी स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान में भारतीय सविधान के सम्मान में बहुजन मूलनिवासी अल्पसंख्यक मैदान में नमो बुद्धाय जन सेवा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित महारैली में मुख्य अतिथि सावित्रीबाई फुले सांसद लोकसभा भारत द्वारा रैली का शुभारंभ किया गया। सावित्रीबाई फुले ने कहा कि विगत कई वर्षो से मै भारतीय संविधान एवं आरक्षण को बचाने हेतु सामाजिक आंदोलन चला रही हूं जिसका मूल उद्देध्य यह है कि समाज के पिछड़े वर्ग,दलित वर्ग ,एवं अल्पसंख्यक समाज को सामाजिक न्याय मिल सके किन्तु मुझे लोक सभा के अन्दर औऱ लोक सभा के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कई मंत्रियों, सांसदों एवं आर० एस० एस० प्रमुख के द्वारा सुनने को मिलता है कि राष्ट्र निर्माता,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान को बदला जाएगा तथा पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति एवं जन जाति का आरक्षण समाप्त किया जाएगा। 

जिसकी साजिश  केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग व अत्यन्त पिछड़ा वर्ग,तथा दलित एवं अति दलित के रूप से आरक्षण को विभाजित किया जा रहा है मैं विगत वर्षों से लगातार संविधान में दिए गए आरक्षण को संम्पूर्ण रूप से लागू करने की मांग करती आ रही हूँ।बावजूद इसके न तो संविधान को पूरी तरह से लागू किया जा रहा है न ही आरक्षण का कोटा पूरा किया जा रहा है जिसको लेकर ``नमो बुद्धाय जन सेवा समिति`` के माध्यम से लगातार आन्दोलन के द्वारा भारत सरकार एवं प्रदेश सरकारों से निरन्तर माँग करती चली आ रही हूँ किन्तु उक्त सरकारों के द्वारा लगातार मेरे आग्रह को ठुकराया जा रहा है।  

उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा मित्रों की नियुक्ति में विसंगति को दूर करने हेतु संसद में विशेष विधेयक लाकर पूर्ण वेतन सहित उनकी नियुक्ति सुनश्चित की जाए गन्ने का सरकारी मूल्य बढ़ाया जाए एवं गन्ना किसानों की बकाया धनराशि का तत्काल भुगतान किया जाए,विश्वविद्यालय, एवं कालेजो को एक इकाई मानकर उसमे आरक्षण सम्बंधित रोस्टर लागू किया जाए,महिलाओं को वर्गवार आरक्षण प्रदान किया जाए,आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो एवं आशाबहुओ को सम्मान जनक मानदेय प्रदान किया जाए, स्नातक स्तर तक उत्तर प्रदेश के समस्त वर्ग की बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाए तथा रोज़गार हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया जाए देश मे तमाम खाली पड़ी सरकारी भूमि को ग़रीब एवं भूमिहीनों को आवंटित किया जाए।
रिपोर्ट - एस के वर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...