लखनऊ-थाना गोमतीनगर के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के निर्देशन में हमराही निरीक्षक रजनीश वर्मा के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में चोरी की योजना बना रहे चार शातिर अभियुक्त देशराज पुत्र सुन्दर लाल निवासी पुरैना थाना निघासन जिला लखीमपुर खीरी, रंजीत साहनी पुत्र श्यामलाल साहनी नि० पड़िहार जिला सीतामणि बिहार,हरिकेश सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह गोसाईगंज लखनऊ, अली हुसैन पुत्र निवासी कटपरा जिला गुहाटी को चोरी की हुई तीन बैटरी,700ग्राम गांजा, एक कटर प्लास,दो लोहे की रॉड के साथ गोमतीनगर के जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नम्बर छः के सामने से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
रिपोर्ट-एस के वर्मा

Comments
Post a Comment