Skip to main content

नगर निगम के द्वारा डोर टू डोर सफाई के नाम पर लगाया गया अतिरिक्त कर के विरोध में दिया ज्ञापन

मथुरा- नगर निगम के खिलाफ दिया ज्ञापन आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश महासचिव वा वार्ड नंबर 45 के पार्षद चौधरी तिलक वीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम मथुरा वृंदावन के द्वारा सफाई के नाम पर लगाए गए डोर टू डोर कलेक्शन के नाम पर नाजायज कर के विरोध में मथुरा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन पार्षद चौधरी तिलक वीर सिंह ने कहा नगर निगम मथुरा के द्वारा लगाए गए नाजायज कर को वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलन की दी चेतावनी इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा नगर निगम मथुरा के द्वारा लगाए गए डोर टू डोर कलेक्शन कर का हम विरोध करते हैं क्योंकि गरीब जनता पर अतिरिक्त कर का बोझ पड़ेगा इस डोर टू डोर कलेक्शन कर में ढकेल ,खोमचे वाले और छोटे दुकानदारों को भी शामिल किया गया है। जो गरीब जनता के साथ सरासर अन्याय है हम इसका विरोध हैं करते हैं और आगे की रणनीति बनाने के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर चौधरी सौदान सिंह ,दीपक अग्रवाल, सौरभ लवानिया, सीताराम पाठक, दीपक बंसल ,गजेंद्र शर्मा संजीव अग्रवाल ,संजय ठाकुर ,लाला अग्रवाल ,संजय अग्रवाल विक्की लोधी, मनोहर शर्मा, कोमल उपाध्याय , सोनू शर्मा ,श्याम सिंह लोधी, दिनेश मोहन सारस्वत आदि लोग प्रमुख उपस्थित थे। नगर निगम के अतिरिक्त कर लगाए जाने के विरोध में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए पार्षद के तिलकवीर चौधरी ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित चौधरी सौदान सिंह व अन्य लोग रहे मौजूद।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...