Skip to main content

सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दयाल का ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने किया नागरिक अभिनंदन

मथुरा-ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम में हाल ही में मथुरा को एफएम चैनल दिलाए जाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के मुख्य प्रदेश महासचिव और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दयाल ने अपनी पहल करते हुए स्थानीय सांसद माननीय श्रीमती हेमा मालिनी को पिछले दिनों ज्ञापन देते हुए अवगत कराया था कि मथुरा में आज तक अपना कोई एफएम चैनल नहीं है इस पर हैरानी जताते हुए स्थानीय सांसद ने भरोसा दिलाया था शीघ्र ही मथुरा में अपना एफएम चैनल होगा l सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी के प्रयास से मथुरा में अब एक सरकारी एफएम चैनल शुरू हो गया है साथ ही एक प्राइवेट एफएम चैनल की शुरुआत हो गई है कुछ ही महीनों में अब मथुरा में दो-दो एफएम चैनल शुरू हो चुके हैं इसके लिए आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के मुख्य संरक्षक विधायक पुरम प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ,प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, प्रदेश सचिव कपिल देव शर्मा मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव लक्ष्मी कांतशास्त्री प्रदेश महासचिव सतीश शर्मा प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा आदि लोगों ने मिलकर एफएम चैनल के सूत्रधार बने प्रदेश महासचिव मनीष दयाल का नागरिक अभिनंदन किया गया l इस अवसर पर मनीष दयाल ने कहा है मैं और मेरा परिवार पिछले 24 वर्षों से मथुरा की सेवा कर रहे हर स्तर पर हर समाज के लिए अपनी समाज सेवा के साथ अपना योगदान दे रहे हैं मेरे मन में आया क्यों ना मथुरा में अपना एक एफएम चैनल हो इसी की शुरुआत करते हुए सांसद हेमा मालिनी से बात की उन्होंने जब जाना के मथुरा में अपना एफएम चैनल नहीं है तो और उन्हें ताज्जुब करते हुए भरोसा दिलाया कि मथुरा में अपना शीघ्र ही अपना एफएम चैनल होगा उसी के अंतर्गत मथुरा में एफएम की शुरुआत की गई है मैं अपनी सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी का आभार व्यक्त करता हूं और बधाई देता हूं कि उन्होंने इतने कम समय में मथुरा को एफएम चैनल दिलआया है l           

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...