Skip to main content

भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज पार्टी के युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा व अनुसूचित मोर्चें की बैठक सम्पन्न

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज पार्टी के युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा व अनुसूचित मोर्चें की बैठक में आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की उपस्थिति में हुई बैठक में मोर्चों के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय महामंत्री सम्मलित हुए। 
बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और योजनापूर्वक किये गये संगठनात्मक कार्यो से हम पहले लोकसभा और फिर विधानसभा के चुनाव में प्रदेश में अभूतपूर्व सफलता हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि देश में इस समय मोदी हराओं के नारे के साथ तमाम विपक्षी दल गठबंधन की राजनीति के सहारे युवाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गो में भ्रम फैलाकर देश की सत्ता पर काबिज होना चाहते है। इन परिस्थितियों में मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों-कार्यकर्ता की भूमिका बढ़ जाती है कि वे संगठन की योजनानुसार कार्य में लगकर आमजन के बीच अपनी सक्रियता को बढ़ाये और प्रदेश में 73$ से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को पूरा करने में पार्टी की ताकत बनकर कार्य करें।
प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को आगामी संगठनात्मक अभियानों के विषय में विस्तार पूवर्क बताते हुए कार्यक्रमों की सफलता और अधिक से अधिक लोग की सहभागिता कैसे हो इसके बारे में मार्गदर्शन किया। उन्होंने मोर्चो के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन ने विभिन्न मोर्चाे को अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने के लिए विस्तृत योजना बनाई है। संगठन द्वारा तैयार की गई कार्य योजना के आधार पर ही आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों व अभियानों को योजनापूर्वक सफल बनाने के लिए अभी से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास जिस तरह के समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है वैसी किसी राजनीतिक दल के पास नहीं है। श्री बंसल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मोर्चों की सक्रियता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलायेगी। 
पार्टी मुख्यालय पर आज हुई बैठक में तय किया गया कि पार्टी का अनुसूचित मोर्चा आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में सभी 6 क्षेत्रों में क्षेत्रीय स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन आयोजित करेगा। प्रदेश की सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में अनुसूचित मोर्चा द्वारा सम्मेलनों को आयोजन किया जायेगा। साथ ही पार्टी संगठन के सभी मण्डलों में सहभोज का आयोजन भी फरवरी माह में अनुसूचित मोर्चें द्वारा किया जायेगा। जबकि पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन व प्रत्येक लोकसभा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलनों का आयोजन करने का भी आज निर्णय लिया गया। 
युवा मोर्चा द्वारा युवा संसद का आयोजन किया जायेगा, साथ ही कमल युवा महोत्सव का आयोजन भी युवा मोर्चा कार्यकर्ता करेंगे। मिशन 2019 में विजय का लक्ष्य लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ता कमल क्रिकेट कप सहित कई अन्य कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से पूरे प्रदेश में युवाओं, नौजवानों को पार्टी संगठन से जोड़कर प्रदेश में 73$ के लक्ष्य के साथ सभी सीटों पर भाजपा की विजय का मार्ग प्रशस्त करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...