Skip to main content

लखनऊ पुलिस ने महज 10 घंटो की कड़ी मेहनत से अपहरण हुए 14 वर्षीय इरफान को अपहरणकर्ताओं से कराया मुक्त-देखें वीडियो



लखनऊ - थाना ठाकुरगंज में दिनांक 22.12.2018 को मुस्ताक अली पुत्र बाबू अली निवासी भूहर गांव लखनऊ के द्वारा १४ वर्षीय इरफ़ान को फिरौती के लिए अपहरण करने की तहरीर दी गयी थी पीड़ित पिता ने अवगत कराया था कि घटना के दिन बुद्धवेश्वर से दोपहर में मीट लेने निकला था इरफान और रास्ते में हुआ अपहरण, मांगी गई थी 30 लाख की फिरौती।  जिसके आधार पर ठाकुरगंज पुलिस के द्वारा मु०अ०स० 1469/18 धारा 364ए में अज्ञात मामला दर्ज कर एसएसपी लखनऊ को सूचित किया गया एसएसपी लखनऊ के निर्देशन में एस पी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा,एसपी पश्चिमी विकास चन्द्र त्रिपाठी एसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह, सीओ चौकदुर्गा प्रसाद,सीओ आलमबाग संजीव सिन्हा के नेतृत्व में थाना ठाकुरगंज की पुलिस टीम,क्राइम ब्रांच व् सर्विलांस की टीम को लगाया गया। 
कड़ी मेहनत और मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर महज़  10 घंटो के भीतर मासूम इरफान को शकुसल  लखनऊ पुलिस के द्वारा अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराया,घटना में शामिल करीबियों व रिश्तेदार समेत 4 अभियुक्त गिरफ्तार, मारूति ओमनी से किया था अपहरण,गुड वर्क में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज अंजनी पांडेय व सर्विलांस सेल प्रभारी धर्मेश शाही की टीम की भी रही अहम भूमिका पूछताछ में आरोपियों ने खोला राज, ठाकुरगंज भूहर से ही एक और अपहरण की थी योजना लेकिन रहे असफल। गिरफ्तार हुए अभियुक्त जावेद पुत्र नूर हसन ,रेहान पुत्र सबीर अली निवासी छरेहरा थाना हसनगंज उन्नाव,दिनेश यादव पुत्र बाबूराम नि० संभूरतनखेड़ा थाना अचलगंज उन्नाव,रियाज अहमद पुत्र ताहिर नि० भूहर थाना ठाकुरगंज लखनऊ सभी अभियुक्तों को भेजा गया जेल।  
रिपोर्ट- शिवम

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...