Skip to main content

प्रकाश पर्व दीपावली महापर्व पर दीपदान उत्सव का आयोजन

हरदोई-सुरसा विकास खंड के दयानन्द इन्टर कालेज सुरसा हरदोई मेंं दीपावली के महापर्व पर ' दीपदान उत्सव ' मनाया गया । उत्सव मेंं प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार रंजन नें सभी शिक्षकों कर्मचारियो एवं छात्र छात्राओं से एक दूसरे को दीपों का दान कराया एवं यह संकल्प कराया की वे प्रत्येक दीपावली पर अपने घर के पास कम से कम पाँच घरों मेंं दीपदान करेंगे ।ताकि समस्त मानवता एवं देश को दीपदान कर प्रकाशमय बनाया जा सकें । उत्सव के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सुरसा श्री संतोष तिवारी जी रहे ।थाना अध्यक्ष संतोष तिवारी जी ने छात्र छात्राओ से सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की एवं सभी को दीपावली एवं दीपदान उत्सव की शुभकामनाएँ दी । कालेज के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार रंजन ने कार्य दायित्व को निभाते हुए दीपदान उत्सव आयोजित कराया।। उत्सव का उद्देश्य समाज एवं देश के साथ सम्पूर्ण मानवता से अंधकार को मिटाने का दृढ़ संकल्प दिलाना था ।। ताकि सभी जगह प्रकाश एवं रौशनी फैले एवं मानवता का उद्धार हो सके । दीपदान महादान है क्योंकि ज्ञान के रूप मेंं प्रकाश फैलने पर सम्पूर्ण जगत को प्रकाशमय करना संभव है । इस कार्य कर्म आयोजन मेंं शिक्षकों मेंं श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह , नितिन मिश्र , केशव वर्मा , बृजलाल वर्मा , अनुराग मिश्र , राजकुमार जी एवं इस्लाम जी उपस्थिति रहे । सभी छात्र छात्राओं नें पूरे उत्साह एवं हर्षौल्लास के साथ यह दीपदान उत्सव सफल बनाया ।

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...