लखनऊ - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद लखनऊ कलानिधि नैथानी के निर्देशन पर आज धनतेरस के त्यौहार पर सभी भीड़भाड़ वाले स्थान, बाजार में लोगो द्वारा खरीददारी की जा रही है, जहा पर समुचित पुलिस बल द्वारा गस्त व पेट्रोलिंग की जा रही है
तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की जा रही है ताकि कहीं पर किसी प्रकार की कोई घटना न हो तथा भीड़भाड़ वाली जगहों, चौराहों व बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही है। सुरक्षा का एहसास करते हुए शहरवासी सकुशल त्यौहार मना रहे हैं।


Comments
Post a Comment