Skip to main content

गरीब महिलाओं और पुरुषों को बांटे गए दीपावली महोत्सव में मिठाई और कपड़े

गरीब लोगों के बीच में जाकर खुशियां बांटने से मिलती हैं खुशियां-पूरन प्रकाश (विधायक) मथुरा-भागवत मानव कल्याण मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भागवताचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री के द्वारा जस्टिस फॉर चिल्ड्रन द्वारा संचालित गोपाल नगर स्ट्रीट मथुरा पर आज दीपावली महोत्सव मनाया गया। इस दीपावली महोत्सव माध्यम से जो लोग गरीब हैं खानाबदोश है रोड पर रह रहे हैं उनको एक जगह एकत्रित करते हुए उनके बीच में दीपावली महोत्सव मनाया गया महोत्सव के माध्यम से ऐसे लोगों 101 लोगों को जोड़ा गया जिनका त्योहार से कोई लेना देना नहीं है और उनके बीच में स्त्रियों को साड़ी पुरुषों को पेंट शर्ट के साथ मिष्ठान और पेटीस वितरित किए गए l इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक पुराण प्रकाश ने कहा खुशी हमेशा बांटने से बढ़ती है इसलिए इस त्योहार पर गरीब लोगों के बीच में दीपावली मनाई जा रही है यह अच्छी और सराहनीय पहल है क्योंकि जिन के बीच में मनाई जा रही है उनका त्योहारों से कोई लेना देना नहीं है समिति को साधुवाद देते हुए ऐसे कार्यक्रम आयोजित आगे भी होने चाहिए जिससे ऐसे लोग मुख्यधारा से नहीं जुड़े हैं उनको इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज से जुड़ा जा रहा है कि वह भी हमारे साथ देश का सबसे बड़ा त्यौहार हर्षोल्लास हमारे साथ मना रहे हैं l स्थानीय नगर निगम पार्षद वार्ड नंबर 66 श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा ऐसे ही हम गरीब लोगों की समय समय पर मदद करते तो यह लोग भी आगे बढ़ेंगे और समाज से जुड़ेंगे इसलिए आज हम उनके बीच में हैं l कार्यक्रम के संयोजक भागवताचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री ने का कि ऐसे कार्यक्रम समाज में होते रहने चाहिए जिससे समाज में जागरूकता आती है साथ ही गरीब लोगों का भला भी होता है उन्होंने समाज के अन्य लोगों से ऐसे कार्यक्रम करने का अनुरोध किया l ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा त्यौहार हमेशा एक दूसरे को खुशी बांटने के लिए मनाया जाता है और आज हम यहां पर गरीब लोगों में अपनी खुशी बांट रहे हैं जिससे समाज में जागरूकता आए और आगे भी लोग उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएं कांग्रेस के जिला महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में आने पर बहुत प्रसन्नता हो रही है ऐसे कार्यक्रम समाज में एक संदेश देने का काम करते हैं और हम ऐसे ही सब लोग मिलकर ऐसे समाज की सेवा करती रहनी चाहिए इस अवसर पर जस्टिस फॉर चिल्ड्रन के संयोजक सतीश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे ही सहयोग देने का अनुरोध किया साथ ही अपनी मुहिम में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया l कार्यक्रम का संचालन मनीष दयाल द्वारा किया गया l कार्यक्रम में मनोज शर्मा, बृजेश शर्मा, कपिल देव शर्मा, अर्जुन पंडित, मुकेश शर्मा, राजीव शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, चंद्रपाल शर्मा गोविंद पचौरी, कुमारी श्रुति भारद्वाज, आराधना, ऋषि तिवारी कृष्णकांत जय कुमार तिवारी श्रीमती माधुरी शर्मा. हेमंत अग्रवाल, शिवम शर्मा,प्रभात शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। दीपावली महोत्सव पर भागवत मानव कल्याण मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक पूरन प्रकाश ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित पार्षद श्वेता शर्मा भागवताचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री मनीष दयाल गरीब महिला को वस्त्र वितरण करते हुए

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...