Skip to main content

भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था में सबसे ज्यादा गड़बड़ - अखिलेश यादव


लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था में सबसे ज्यादा गड़बड़ हो गई है। न शिक्षा सत्र नियमित है और नहीं शिक्षकों का सम्मान हो रहा है। सरकार को विद्यार्थियों की चिंता नहीं। नौजवान और शिक्षामित्र आत्महत्या कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की शिकायत तक नहीं सुनी जाती है। भाजपा के कारनामों से क्षुब्ध जनता भाजपा को हटाना चाहती है। उसका भरोसा सरकार पर नहीं रह गया है। इसलिए समाजवादी पार्टी चाहती है कि बैलट के जरिए चुनाव हो। 
अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में वरिष्ठ शिक्षक सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इसके आयोजक प्रो0 अमरीक सिंह तथा कार्यक्रम संचालक प्रो0 बी.के. सिंह थे। सम्मेलन में पूर्व कुलपति प्रो0 एम.जेड. खान, प्रो0 नरसिंह, प्रो0 बी. कुंवर आदि शिक्षा विशेषज्ञ षामिल थे। इनके अतिरिक्त अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, एस.आर.एस. यादव, तथा उदयवीर सिंह एम.एल.सी. भी मौजूद रहे। 
      शिक्षाविदों ने कहा कि राजनीति में खोखलापन की स्थिति में उन सबकी आशा  समाजवादी पार्टी और इसके अध्यक्ष अखिलेश यादव से ही है। उन्होंने सर्व प्रथम शिक्षकों-कर्मियों को सातवां वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन दिया था। भाजपा सरकार ने तो पेंशन ही रोक दी थी। शिक्षक समाज अपने विचारों से समाजवादी पार्टी का सहयोग करेंगे। 
                               भाजपा झूठे वादे करने और भटकाने की कला में माहिर

    यादव ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करने और भटकाने की कला में माहिर है। मेक-इन-इण्डिया के नाम पर मेड-इन-चाईना का जोर है। बाजार चीनी सामान से पटा पड़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत के विश्वविद्यालयों की गणना न होना शर्मनाक है। स्वदेशी आन्दोलन का बुरा हाल है। लोकतंत्र में जनता की बात सुनना सत्ताधारियों को पसंद नहीं। 
यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 की व्यवस्था की थी। इस नम्बर से काल करने पर 10-15 मिनट में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाती। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 सेवा शुरू की गई थी। समाजवादी सरकार में 18 लाख लैपटाप बांटे गए। भाजपा सरकार से इस तरह की आशा करना बेकार है। यहां प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति को सुधारा जाना चाहिए। समाजवादी सरकार ने नई डिजायन के प्राइमरी स्कूल बनाने की शुरूआत की थी किन्तु भाजपा सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया। 
     उन्होंने कहा कि इसी तरह अगर चीन का सामान ज्यादा आया तो हमारे इंजीनियर कहां खपेंगे? भाजपा ने आनलाईन पर इतना जोर दिया कि बच्चों तक के चश्में लग गए हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कैंसर, हार्ट, किडनी और डायबिटीज के मरीज भारत में हैं। इनके मुफ्त इलाज की व्यवस्था समाजवादी सरकार ने की थी लेकिन भाजपा ने स्वास्थ्य व्यवस्था भी चैपट कर दी। लखनऊ में जो कैंसर इंस्टीट्यूट बनाया था उसे भी भाजपा सरकार चालू नहीं कर पाई। 
     पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रशासन का दुरूपयोग कर रही है। लोकतंत्र में सत्ता  का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। सन् 2017 तक जो हुआ वह विकास का पत्थर है। अब जो हो रहा है वह कुछ नहीं है सिवाय विनाश के। 
   अखिलेश यादव ने कहा यह कैसी विडम्बना है कि तोड़ो और राज करो की कूटनीति हमेशा रही है। पर यह कैसी स्थिति है कि अब अपने देश में ही समाज को तोड़ा जा रहा है अपने ही देश की सरकार द्वारा।
        

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...