Skip to main content

विद्युत सुरक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ

                     विद्युत सुरक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ
                                  तोड़फोड कराने वाले अधिकारी सर्तक हो जाए: सतीश पाण्डेय
लखनऊ,- विद्युत सुरक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का पन्द्रहवाॅ  द्विवार्षिक अधिवेशन इन्दिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ कार्यालय में 23 सितम्बर सम्पन्न हुआ था।  इस अधिवेशन के निर्वाचन अधिकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय, सहायक चुनाव अधिकारी इन्दिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार ‘‘बच्चा’’ और चुनाव पर्यवेक्षक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राम राज दुबे थे। आज जवाहर भवन इन्दिरा भवन महासंघ कार्यलय में उक्त पदधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अरूण कुमार वाजपेयी, उपाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव समीर त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष सुनील कपूर को को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
शपथ दिलाने के उपरान्त अपने सम्बोधन में राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने कहा कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय में पिछले 15 वर्षो से जो मिनिस्टिीरियल एसोसिएशन कार्य कर रहा है। जिसके साथ उक्त निदेशालय के आला अफसर और शासन तक वार्ता और पत्राचार हुए वही वैद्य है। चंद कतिपय अधिकारी भ्रष्ठाचार छूपाने और भ्रष्टाचार करने के इरादे से संगठन में तोड़ फोड करा रहे है वे सर्तक हो जाए। कर्मचारी महासंघ इसे बर्दाश्त नही करेगा। इसका कउ़ा प्रतिशोध दर्ज करायेगा। उन्होंने कहा कि पितपक्ष के कारण यह शपथ ग्रहण समारोह नवरात्रि के अवसर पर किया गया।  इन्दिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार ‘‘बच्चा’’ ने कहा कि संघर्ष की जीत होती है। संघर्ष जारी रखें परिणाम बेहतर होगे।  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राम राज दुबे कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ हमेंशा आपके साथ रहा और रहेगा। किसी भी षडयंत्र को सफल नही होने दिया जाएगा। आपके आन्दोलन में हमारी शतप्रतिशत भागीदारी होगी। शपथ ग्रहण का समापन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने  कहा कि पिछले लम्बे अरसे से जो गतिविधियाॅ विभाग में चल रही है वह कर्मचारियों के हित में नही है। समय रहते अगर कर्मचारी एकजुट न हुए तो यह तय माने की कतिपय कर्मचारी उनके सम्मान को बेच देगें। इस दौरान नियमित वर्कचारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भारत सिंह यादव, महामंत्री यदुवीर सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री रामअचल, मो. शोएब, शमील एखलाक, हेमंत कुमार के साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रामनरेश यादव उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...