Skip to main content

चिकित्सा व्यवसाय ही नहीं बल्कि आम आवाम के प्रति जिम्मेदारी-डा. अमजदुल हक खान



लखनऊ- राजधानी के अर्जुन गंज स्थित आर्थो न्यूरो फिजियोथेरेपी क्लीनिकमें डा. अमजदुल हक खान के नेतृत्व में दो दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर का उद्दघाटन सतर्कता अधिष्ठान से सेवानिवृत्ति अधिकारी एजाजुल हक खान और सामाजिक
कार्यकर्ता धरमानन्द यादव ने किया। इस शिविर में डा. अमजदुल हक खान की नेतृत्व में डा. देवेन्द्र विश्वकर्मा एवं नर्सिंग स्टाफ अजीत कुमार यादव ने सैकडों रोगियों के जोडों के दर्द, घुटने में दर्द की समस्या, कंधा जाम की समस्या, गर्दन में जकडन, फालिज की गंभीर बीमारियों का इलाज फिजियोथेरेपी के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर डा. अमजदुल हक ने विचार व्यक्त करते हुए कहाकि यूं तो वर्तमान में चिकित्सा पद्धति को चिकित्सकों द्वारा व्यवसाय का रूप दे दिया गया है। मगर वर्तमान में चिकित्सकों के
लिए व्यवसाय के अतिरिक्त भी कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां है। जिसे चिकित्सकों को व्यवसाय के साथ—साथ आम आवाम के कल्याण करने के लिए दृष्टि से भी चिकित्सा पद्धति इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ने केवल चिकित्सकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में ख्याति प्राप्ति होगी बल्कि एक सामाजिक कल्याण का
कार्य भी संपादित हो जायेगा। डा. अमजदुल हक ने कहाकि हम लोगों ने इस शिविर में स्वयं की सार्मथ्य के अनुसार कुछ दवाओं का भी नि:शुल्क वितरण किया है। उन्होंने कहाकि इस प्रकार के स्वाथ्य शिविर उनके द्वारा हमेशा समय—समय पर लगाये जाते है।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...