Skip to main content

अपना दल छोड़ कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

लखनऊ -कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर जी सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जयकरन वर्मा की प्रेरणा से हरदोई जनपद के  शिव मोहन सिंह वर्मा प्रदेश सचिव अपना दल ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ अपना दल छोड़कर पूर्व सांसद  राजाराम पाल, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, महासचिव चौ०  सत्यवीर सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रान्तीय संयोजक  राहुल सचान के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  
अपना दल छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से शिव मोहन सिंह वर्मा के नेतृत्व में  अनिल मिश्रा, आशीष कुमार, अजय कुमार, सुनील वर्मा,  सत्येन्द्र कुमार सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे। 
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि इस मौके पर जनपद सुलतानपुर के रंजीत यादव,  गिरजेश यादव बीडीसी,  राजेश दुबे प्रधान, वेद प्रकाश यादव,  अंकित यादव,  राहुल यादव,  उमाकान्त यादव,  प्रवेश यादव,  सुरेन्द्र यादव,  अरविन्द कुमार मौर्य ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रशासन डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी ने कहा कि आज जिस प्रकार से विभिन्न वर्गों एवं क्षेत्रों के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे यह साफ हो गया है कि वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। अच्छे दिन का वादा करने वालों ने सभी के लिए बुरे दिन ला दिये हैं। जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है।   
 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...