Skip to main content

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रदेश के 16 जनपदों के लाभार्थियों की सूची तैयार-सिद्धार्थ नाथ सिंह

आयुष्मान भारत- प्रभारी मंत्री एवं स्थानीय विधायक लाभार्थियों को वितरित को वितरित करेंगे माननीय प्रधानमन्त्री द्वारा लिखा गया पत्र  
लखनऊ. प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रदेश के 16 जनपदों के लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि उक्त जनपदों के सभी लाभार्थियों को माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखा गया पत्र वितरित किया जाएगा। दो पृष्ठ का यह ख़ास पत्र सभी लाभार्थियों को वितरित करने के लिए एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

 सिद्धार्थ नाथ सिंह आज स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस (साची) कार्यालय, नव चेतना भवन में आयोजित आयुष्मान भारत- प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सीईओ साची एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद के प्रभारी मंत्री से समन्वय स्थापित करते हुए माननीय प्रधानमन्त्री द्वारा लिखे गए पत्रों का बण्डल ब्लॉकवार वितरित करने हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। साथ ही उक्त कार्यक्रम में जनपद के माननीय विधायकों को भी आमंत्रित किया जायेगा, जिन्हें ब्लॉकवार पत्रों के बण्डल प्राप्त कराये जायेंगे। इसके साथ ही जनपद मुख्यालय के आस-पास के कुछ लाभार्थियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए प्रभारी मंत्री के हाथों से उन्हें पत्र वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर भी इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित करते हुए स्थानीय विधायकों की उपस्थिति में पत्रों का बण्डल ग्रामवार आशाओं को वितरित किया जायेगा।

 सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने लाभार्थी होने की पहचान करने के लिए स्मार्टफ़ोन/इन्टरनेट द्वारा वेबपेज www.mera.pmjay.gov.in में जाकर अपनी पात्रता जांच सकते हैं। सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर वहां तैनात आरोग्य मित्र के माध्यम से पता कर सकते हैं। साथ ही किसी भी जन सेवा केंद्र (CSC) में जाकर अपनी पात्रता की पहचान कर आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान श्री सिंह ने यथाशीघ्र अधिक से अधिक अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध करने एवं लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार द्वारा हेल्पलाइन नम्बर 1800 111 565 की शुरुआत की गयी है एवं प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में योजना हेतु कॉल सेन्टर की भी स्थापना अलग से की जायेगी। 

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  प्रशांत त्रिवेदी, सीईओ साची  संगीता सिंह, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पद्माकर सिंह सहित तमाम अधिकारीगण मौजूद थे.

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...