Skip to main content

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा की परीक्षा तिथियां घोषित


 ( फाइल फोटो )
लखनऊ- माध्यमिक शिक्षा परिषद ,उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा संचालित वर्ष 2019 की हाइस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाए दिनांक 7 फरवरी से एक साथ प्रारम्भ होंगी हाइस्कूल की परीक्षाऐ 14 कार्यदिवसो में तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 कार्यदिवसों में संचालित होंगी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा समय सारणी निर्धारित करते समय सार्वजनिक अवकाश के साथ-साथ कुम्भ स्नान के मुख्य दिवसों का ध्यान रखा गया है छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए प्रातः कालीन परीक्षाओं के समय मे परिवर्तन किया गया है।प्रातः कालीन परीक्षाएं अब 7:30 बजे के स्थान पर 8:00 बजे से 11:15 तक आयोजित करायी जाएंगी । साय कालीन परीक्षाओं का समय पूर्व की भांति 2:00 से 5:15 बजे रहेगा । उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दी गौरतलब है कि नवीन पाठ्यक्रमानुसार इंटरमीडिएट के 39 विषयों में परीक्षायें एक-एक प्रश्नपत्र से सम्पादित करायी जाएगी ।39 विषयों के अतिरिक्त इंटरमीडिएट में कृषि भाग -1 तथा कृषि भाग -2 एवं 16 भाषाओं के विषयों में पूर्व से ही एक प्रश्नपत्र से परीक्षा सम्पादित करायी जाती रही है ।व्यवसायिक वर्ग के 41 ट्रेड में पूर्व वर्षो की भांति परीक्षा सम्पन्न करायी जाएगी। इसी प्रकार हाइस्कूल स्तर पर 36 विषयों में परीक्षाएं एक -एक प्रश्नपत्र से सम्पादित करायी जाएंगी। वर्ष 2019 की हाइस्कूल की परीक्षा में 1761638 बालक ,1441403 बालिकाएं कुल बत्तीस लाख तीन हजार इकतालीस तथा इंटरमीडिएट में 1397079 बालक एवं 1187878 बालिकाएं कुल पच्चीस लाख चौरासी हज़ार नौ सौ सत्तावन परीक्षार्थी पंजीकृत हुए है ।इस प्रकार हाइस्कूल औऱ इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल सत्तावन लाख सत्तासी हज़ार नौ सौ अठानवे परीक्षार्थी परीक्षा में पंजीकृत हुए है। वर्ष 2019 की हाइस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में केन्द्रनिर्धारण ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा तथा पारदर्शी परीक्षा एवं मूल्यांकन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के समस्त जनपदों में क्रमांकित उत्तर पुस्तिकाएं प्रयुक्त की जाएंगी । उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नही बनाया जाएगा जो विगत 3 वर्षों से बोर्ड परीक्षा में सम्मलित नही है अथवा काली सूची में दर्ज है परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा कक्ष की निर्धारित धारण छमता के अनुसार ही परीक्षार्थी की संख्या आवंटित की जाएगी ।परीक्षा केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी तथा परीक्षा केन्द्र में बैक और फ्रंट कैमरा के साथ साथ वॉइस रिकॉर्डर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी । प्रत्येक परीक्षा केन्द्र जी पी एस से लिंक होगा । नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षार्थी के पंजीकरण को आधार से लिंक किया जा रहा है इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तथा पुस्तकें परीक्षा केन्द्र पर प्रतिबंधित होंगी।।

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...