Skip to main content

भाजपा देगी व्यापारियों को सम्मान

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र कि प्रथम कार्य समिति कि बैठक संपन्न हुयी | बैठक  में उ .प्र . के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी  शिव कुमार पाठक क्षेत्रीय  संयोजक  अनूप चन्द्र गुप्ता, प्रदेश सहसंयोजक  राजेश अग्रहरी , क्षेत्रीय मंत्री  संजय गुप्ता , सहसंयोजक प्रदीप मिश्रा उपस्थित रहे |
बैठक का संचालन  लखनऊ महानगर संयोजक  अभिषेक खरे द्वारा  करा गया | बैठक में चौदह जिलों के संयोजक तथा सहसंयोजक उपस्थित रहे | लखनऊ महानगर से दो सहसंयोजक  पंकज अग्रवाल तथा मनीष गुप्ता के नामो कि घोषणा क्षेत्रीय संयोजक अवध क्षेत्र अनूप चन्द्र गुप्ता ने करी तथा शुभकामनाये प्रेषित करी 
बैठक में संगठन विस्तार तथा वर्ष 2019 में आयोजित होने वाले कार्यकर्मो तथा आयोजनों पर चर्चा हुई | 
प्रदेश प्रभारी ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ व्यापार मंडलों का विकल्प नहीं है अपितु उनके साथ मिल कर कार्य हेतु गठित हुआ है | प्रत्येक बाजार से संयोजक तथा मंडल संयोजको का गठन होगा जो व्यापार मंडलों से उनका पक्ष , भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुचाने का कार्य करेंगे |
सहसंयोजक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि नियमित रूप से व्यापारियों की जिलाधिकारी ,वरिष्ठ पुलिस  अधीक्षक तथा जी० एस० टी० कमिश्नर से कार्यशाला  निर्धारित कर व्यापारिक समस्याओ का समाधान महानगर तथा जिला संयोजक करेंगे|
प्रदेश सह प्रभारी अतुल अग्रहरी ने लखनऊ महानगर संयोजक अभिषेक खरे सफल बैठक की बधाई देते हुये लखनऊ महानगर में नवंबर माह में बड़े व्यापारिक सम्मेलन कराने का निर्देश दिया तथा सदस्य अभियान का आवाहन किया  |
कार्य समिति बैठक में जिला संयोजक  लखनऊ  अनिल जायसवाल , अतुल रस्तोगी, ब्रिजेश गुप्ता, अमीर चन्द्र  जायसवाल , सन्तोष दीक्षित सत्य वर्धन गोयल ,भूपेंद्र प्रकाश आर्य ,सुरेश गुप्ता ,आनंदेश्वर पाण्डेय तथा शंकर गुप्ता उपस्थित रहे |

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...