Skip to main content

लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी सख्त नाका इलाके अवचक निरीक्षण


लखनऊ । लखनऊ  एसएसपी कलानिधि नैथानी ने देर रात अचानक नाका इलाके में पहुच कर होटल और कई इलाकों की चेकिंग की और सुरक्षा का जायजा लिया राजधानी में बढ़ते अपराधों  पर नकेल कसने के लिये एक नए तरीक़े को अपनयाया है । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी सख्त तेवर में नजर आ रहे है ।

      बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने के लिये दिन के अलावा रात में भी सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं । जिसके चलते चारबाग इलाके के नाका में देर रात उन्होंने सुरक्षा का जायजा लिया । जिसमे होटल और मेट्रो स्टेशन बस स्टॉप के आस-पास सुरक्षा खुद जाकर जाची और संदिग्ध लोगो से पूछताछ की । इस मौके पर भारी पुलिस बल के साथ ऐंटी डकैती सेल भी मौजूदा रहा

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
भारतीय सैनिकों पर हमला बरदाश्त नहीं करेगा चतुर्थ स्तम्भ : लखनऊ मीडिया सुकमा शहीदों की याद और भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिये पत्रकारों ने निकाला शांति और कैंडल मार्च  अशोक सिंह लखनऊ । शुक्रवार को राजधानी में एक अनोखा अन्दाज और रोष देखने में आया जब लखनऊ के मीडियाकर्मियों ने एक जुट हो कर भारतीय सैनिकों पर हो रहे हमलों का पुरजोर विरोध करते हुए सुकमा शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की । रोज दुनिया भर के प्रदर्शनों और मार्चों को कवर करने वाले पत्रकार स्वयं प्रदर्शन का हिस्सा बन गये । विभिन्न पत्रकार संघों, लखनऊ मीडिया के साथ मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरी महाराज तथा उम्मीद संस्था ने भी प्रदर्शन में भाग लिया । छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ पर हुए हमलें में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करने और कश्मीर में आये दिनों भारतीय सैनिकों पर होने वाले हमलों के विरोध में राजधानी के पत्रकारों ने शुक्रवार को शांति तथा कैंडल मार्च का आयोजन किया । राजधानी के प्रेस क्लब पर बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए और नक्सली हमलों की निन्दा पर प्रस्ताव पारित किया । प्रेस क्लब से हाथों मे...