लखनऊ - राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसकी श्रंखला में आगामी 02 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘‘अहिंसा दिवस’’ के रूप में मना रही है इसी क्रम में आज उ0प्र0 के सभी जनपदों में ग्राम एवं वार्ड स्तर पर प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसके क्रम में आज राजधानी के लखनऊ में प्रातः 6.30 बजे प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह के नेतृत्व में रामधुन गाते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व प्लेकार्ड ‘‘हम बापू के 150वें जयन्ती वर्ष पर संकल्प लेते हैं कि हम उनकी सत्य एवं अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने देंगे’’ हाथों में लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री सरबजीत सिंह मक्कड़, डा0 उमाशंकर पाण्डेय, यशवन्त सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, कोनैन हुसैन, सुनील राय, गिरीश भार्गव,चंद्रशेखर मिश्र,योगेन्द्र सिंह नेगी, जमुना शुक्ला सहित सैंकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि इसी क्रम में जानकीपुरम में न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड में एवं बुद्धेश्वर मंदिर से आलमनगर तक शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, डाॅ0 शहजाद आलम, श्री आर0बी0 सिंह, श्री सुरेश लोधी, श्री के0के0 शुक्ला, श्री जे0पी0 मिश्रा, श्री हरिप्रसाद लोधी, श्री शैलेन्द्र द्विवेदी, श्री अशोक शुक्ला, श्री राजेश रावत, नजमा बेगम, जावेद खान आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।
प्रभात फेरी एवं संध्या फेरी के इसी क्रम में सायं मोहनलालगंज के गोसाईंगंज ब्लाक के टाउन एरिया अमेठी व टाउन एरिया गोसाईगंज व बंगला बाजार जिसका नेतृत्व ब्लाक अध्यक्ष गोसाईंगंज महादीन रावत द्वारा किया गया। इस मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, प्रवक्ता अभिषेक राज, कुलदीप शर्मा, अंकुश शर्मा,निशु यादव, हरबंस यादव, शिव बहादुर रावत, लुकमान सिद्दीकी एवं नरेन्द्र गौतम आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।
गीतापल्ली वार्ड के पकरी पुल से आजाद नगर, पुलिस चैकी होते हुए इको गार्डेन होते हुए कुंजबिहारी वार्ड में संध्या फेरी शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गयी। जिसमें प्रमुख रूप से प्रमोद पाण्डेय, राजेश सिंह काली आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment