Skip to main content

पूर्व महापौर स्व0 बेणी प्रसाद हलवासिया जी की जयन्ती पर आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

लखनऊ -शहर के पूर्व महापौर समाजसेवी स्व. बेणी प्रसाद हलवासिया की जयन्ती पर इन्दिरा नगर एच.ए.एल स्थित बी.पी.हलवासिया स्मृति वाटिका में उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण एवं पुष्प अर्पित किये गये। उनका जन्म 24 सितम्बर 1924 को कोलकाता के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी मारवाडी परिवार में हुआ। उनके पिता श्री नवल किशोर हलवासिया ने 1930 में लखनऊ आकर व्यवसाय बढाया तथा लखनऊ के हृदय स्थल हजरतगंज में हलवासिया कोर्ट, हलवासिया मार्केट आदि प्रसि( इमारतों का निर्माण कराया। सन् 1947 में नवल किशोर हलवासिया जी लखनऊ म्यूनिसिपल बोर्ड के अध्यक्ष हुए।  स्व. बेणी प्रसाद हलवासिया सन् 1970 में लखनऊ के महापौर रहे।
  लखनऊ के पूर्व महापौर स्व0 बेणी प्रसाद हलवासिया जी की जयन्ती पर आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज पर किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर एस. हलवासिया ने पूर्व महापौर के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। सुधीर एस. हलवासिया द्वारा अपोलो मेडिक्स स्पेशिएलिटी हास्पिटल के तत्वाधान में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा रोगियों को न सिर्फ निःशुल्क परामर्श दिया गया बल्कि ई.सी.जी., ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की निःशुल्क जांच की गयी तथा  दवा वितरण भी किया गया । विशेषज्ञ डाक्टरों में डा0 सुशील गट्टानी ;कार्डियोद्ध, डा0 चन्द्रशेखर ;कार्डियोद्ध डा0 अमित गुप्ता-मेडिसिन, डा0 नितिन मनराल-हड्डी एवं डा0 मयंक सुमानी ने 110 से अधिक मरीजों को देखा एवं परामर्श दिया। इस अवसर पर पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता, अनिल कुमार गोयल, नरेश  बाजपेई, अनिल कुमार सिंह, नवीन रावत, चन्द्रधर दुबे, अवधेश गुप्ता छोटू, राजेन्द्र प्रसाद, समीर, लकी वर्मा, अवधेश शुक्ला, कपिल कश्यप आदि उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...