Skip to main content

SC ST एक्ट के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन

फैजाबाद- देश के समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के बैनर तले आयोजित फैजाबाद प्रेस क्लब की विचार गोष्ठी में आए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एससी एसटी एक्ट व प्रमोशन में आरक्षण का विरोध करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग दोहराते हुए उसका प्रस्ताव पास किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता चाणक्य परिषद के संरक्षक पंडित कृपानिधान तिवारी व संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजय महिंद्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर एच बी सिंह रहें। आगामी 19 अगस्त को सभी राष्ट्रवादी संगठनों द्वारा कानून का स्वरुप ले चुके एस सी एस टी एक्ट के विरोध में जिले में एक बड़ा मार्च निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें 10 हजार लोगों को भाग लेने की रणनीति तैयार की गई । गोष्ठी में प्रमुख रूप से धर्म सेना के संस्थापक संतोष दुबे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडे अधिवक्ता कमलेश सिंह राम भरत पांडे सुरेंद्र दुबे द्विवेदी अवकाश प्राप्त पुलिस अधीक्षक सहदेव सिंह एवं प्रीतम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता वेद राजपाल विनीता पांडे मनोज सिंह श्याम लाल साहू श्रवण कुमार द्विवेदी पाटेश्वरी सिंह अधिवक्ता लखन धर त्रिपाठी आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए हरिजन एक्ट और प्रमोशन में आरक्षण का विरोध पर विचार व्यक्त किया। और जिले में हरिजन एक्ट के शिकार हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह व भाजपा पार्षद दिलीप यादव श्याम लाल साहू देवकाली के विरुद्ध लगाए गए हरिजन एक्ट के दुरुपयोग कर लगाने की निंदा करते हुए इसके अविलंब वापसी की मांग दोहराई। विचार गोष्ठी में लक्ष्मी नारायण तिवारी राम कुमार पांडे महेंद्र प्रसाद रावत राधेश्याम अजय प्रताप मिश्र उमाशंकर तिवारी संतोष यादव शेषमणि पांडे विजय तिवारी विजय कुमार पांडे वीरेंद्र प्रसाद पांडे रिकी चौवे आदि विभिन्न संगठनों के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...